'हिन्दू देशभक्त होते हैं', RSS प्रमुख भागवत के बयान पर ओवैसी बोले- 'गांधीजी के हत्यारे गोडसे पर क्या ख्याल है'

'हिन्दू देशभक्त होते हैं', RSS प्रमुख भागवत के बयान पर ओवैसी बोले- 'गांधीजी के हत्यारे गोडसे पर क्या ख्याल है'

Asaduddin Owaisi Slams RSS Chief Mohan Bhagwat: संघ प्रमुख मोहन भागवत (RSS Chief Mohan Bhagwat) ने हाल ही में एक बयान देते हुए कहा था कि 'हिन्दू देशभक्त होते हैं'। मोहन भागवत के इस बयान पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ( Asaduddin Owaisi) ने पलटवार किया। असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट के जरिए आरएसएस चीफ मोहन भागवत से पूछा है कि अगर सारे हिंदू देशभक्त हैं तो गांधीजी (महात्मा गांधी) के हत्यारे गोडसे (नाथूराम गोडसे) के बारे में उनका क्या ख्याल है? असदुद्दीन ओवैसी ने ये पूछा है कि अगर ऐसा है तो 1984 सिख विरोधी दंगा क्या था?

Asaduddin Owaisi

Recommended Video

    Mohan Bhagwat बोले- Hindu राष्ट्रविरोधी नहीं हो सकता, Assaduddin Owaisi का पलटवार | वनइंडिया हिंदी

    क्या भागवत इसका जवाब देंगे: असदुद्दीन ओवैसी

    संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर रिप्लाई करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने एक जनवरी 2021 को ट्वीट किया। असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट में लिखा, '' क्या भागवत जवाब देंगे: गांधीजी के हत्यारे गोडसे के बारे मे क्या कहना है? नेल्ली नरसंहार, 1984 सिख विरोधी दंगे और 2002 गुजरात नरसंहार के जिम्मेदार लोगों के बारे में क्या कहना है?''

    असदुद्दीन ओवैसी ने अपने एक अन्य ट्वीट में लिखा, ''एक धर्म के अनुयायियों को खुद देशभक्ति का प्रमाण जारी किया जा रहा है। जबकि दूसरों को अपनी पूरी जिंदगी ये साबित करने में बितानी पड़ती है कि उसे भारत में रहने और खुद को भारतीय कहलाने का अधिकार है।''

    Asaduddin Owaisi

    RRS चीफ ने मोहन भागवत ने क्या-क्या कहा था?

    एक जनवरी 2021 को RRS प्रमुख मोहन भागवत एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में गए थे, उसी दौरान उन्होंने 'हिन्दू देशभक्त होते हैं' ये बयान दिया था। इस पुस्तक में स महात्मा गांधी को हिन्दू देशभक्त बताया गया है। मोहन भागवत ने यहां कहा था, अगर कोई हिन्दू है तो उसे देशभक्त होना ही पड़ेगा क्यों यही उसका मूल चरित्र और स्वभाव होता है। उन्होंने कहा, कभी-कभी उसकी देशभक्ति को जागृत करना पड़ा सकता है लेकिन हिन्दू कभी भी भारत विरोधी नहीं हो सकता है। उन्होंने ये भी कहा था कि महात्मा गांधी ने कहा था कि उनकी देशभक्ति धर्म से निकली है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+