ओवैसी का पीएम मोदी पर हमला, बोले- शाह बानो तो याद है लेकिन तबरेज और अखलाक को भूल गए

नई दिल्ली। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। ओवैसी ने कहा कि प्रधानमंत्री को शाह बानो याद है। क्या उनको तबरेज अंसारी, अखलाक और पहलू खान याद नहीं? पीएम मोदी ने मंगलवार को संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान शाह बानो के मामले का जिक्र किया था।

ओवैसी का पीएम मोदी पर हमला

ओवैसी का पीएम मोदी पर हमला

पीएम मोदी के इसी बयान पर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि क्या पीएम को याद नहीं है कि उनके मंत्री ने अलीमुद्दीन अंसारी के हत्यारों को माला पहनाई थी। अगर कोई नाली वाली टिप्पणी कर रहा है तो आप मुस्लिमों को आरक्षण क्यों नहीं देते हैं। ओवैसी ने कहा कि अगर हम गटर में हैं तो हमें गटर से ऊपर उठाइए।

मुस्लिमों को आरक्षण क्यों नहीं देते- ओवैसी

मुस्लिमों को आरक्षण क्यों नहीं देते- ओवैसी

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि इस बार बीजेपी के कितने मुस्लिम सांसद जीते हैं, ओवैसी ने कहा कि मुस्लिमों को कौन पीछे कर रहा है। आप मुसलमानों को आरक्षण क्यों नहीं देते हैं। ओवैसी ने कहा कि नरसिम्हा राव की सरकार के दौरान ही बाबरी मस्जिद गिराई गई थी। दअरसल, तीन तलाक बिल के मुद्दे पर पीएम मोदी ने कांग्रेस को घेरते हुए शाह बानो केस का जिक्र किया था और कहा था कि इस बिल का कांग्रेस को समर्थन करना चाहिए।

नरसिम्हा राव बाबरी मस्जिद विध्वंस के लिए जिम्मेदार थे- ओवैसी

नरसिम्हा राव बाबरी मस्जिद विध्वंस के लिए जिम्मेदार थे- ओवैसी

पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए ओवैसी ने कहा कि उनकी बात और विचारधारा में अंतर है। उन्होंने कहा, 'नरसिम्हा राव बाबरी मस्जिद विध्वंस के लिए जिम्मेदार थे, पीएम होने के बावजूद वे कुछ नहीं कर सके। अब प्रधानमंत्री मोदी हैं जो अपनी विचारधारा पर काम करना चाहते हैं।' सदन में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था। पीएम मोदी ने कहा था कि महिला सशक्तिकरण के लिए कांग्रेस को कई मौके मिले थे लेकिन वे हर बार चूक गए। 35 साल बाद शाहबानो केस के दौरान एक मौका गंवाया। अब तीन तलाक बिल के रूप में इनके पास एक और मौका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+