ओवैसी का नया राग, हैदराबाद सिर्फ हैदराबादियों का है
हैदराबाद। एमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है जिसपर सियासी हंगामा मच गया है। ओवैसी ने हैदराबाद में बाहरी लोगों का विरोध किया है।

असदुद्दीन ओवैसी ने लोगों से अपील की है कि ग्रेटर हैदराबाद के म्युनिसिपल चुनावों में हैदराबाद से बाहर के लोगों का बहिष्कार करने की अपील की गयी है। ओवैसी की पार्टी मजलिस ए इत्तेहाद मुसलिमीन ने म्युनिसिपल की 150 सीटों में से 70-75 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है।
एक रैली को संबोधित करते ओवैसी ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि उन्ही की पार्टी का सदस्य शहर का मेयर बनेगा। गौरतलब है कि इससे पहले कांग्रेस और एमआईएम का साझा उम्मीदवार शहर का तीन साल के लिए मेयर था।












Click it and Unblock the Notifications