ओवैसी ने कहा- मोदी के खिलाफ बोलने वालों पर पर लगता है देशद्रोह,जल्द शुरू करना होगा जेल भरो आंदोलन
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर लगातार केंद्र सरकार पर हमला बोलने वाले एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला बोला है। ओवैसी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कुछ भी बोलने वालों पर देशद्रोह का आरोप लगाया जाता है।

ओवैसी ने कहा कि पीएम मोदी के खिलाफ कुछ भी बोलना देशद्रोह का आरोप होता है। ऐसा लग रहा है कि जल्द ही जेल भरो आंदोलन शुरू करना होगा। उन्होंने कहा कि देश की जेलों में सिर्फ 3 लाख लोग भरे जा सकते हैं। ओवैसी ने कहा कि ऐसे में अगर लोग सड़क पर उतर जाएंगे तो जेलों में जगह कम पड़ जाएगी। ओवैसी ने कहा कि जल्द समय आने वाला है जब 'जेल भरो आंदोलन' शुरू करना होगा।
यूनाइटेड मुस्लिम एक्शन कमेटी द्वारा सीएए, एनआरसी और एनआरपी के खिलाफ आयोजित महिला विरोध सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे ओवैसी ने कहा कि देश के लोग लोकतांत्रिक तरीके से बीजेपी और आरएसएस को करारा जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि लोगों के बलिदान को भुलाया नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि ये लड़ाई हमारे देश के संविधान को बचाने की है। ओवैसी ने कहा कि सीएए, एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ चल रही लड़ाई अभी लंबी है।












Click it and Unblock the Notifications