'लोग वहां एडल्ट फिल्म देखने नहीं आए थे...', नीतीश कुमार के बयान पर ओवैसी ने सुनाई खरी-खरी

Nitish Kumar remarks: सेक्स एजुकेशन को लेकर बिहार विधानसभा में दिए अपने विवादित बयान पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भले ही सार्वजनिक तौर पर माफी मांग ली है, लेकिन उनके बयान पर मचा हंगामा अभी भी जारी है।

अब नीतीश कुमार के बयान को लेकर एआईएमआईएम के अध्यक्ष और हैदराबाद से लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भी प्रतिक्रिया दी है। ओवैसी ने कहा कि विधानसभा के अंदर ऐसी असभ्य भाषा का इस्तेमाल एक मुख्यमंत्री को करना ठीक नहीं है।

Nitish Kumar Controversial Remarks

मीडिया से बात करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, 'विधानसभा एक बहुत ही पवित्र जगह होती है। आम सड़क पर बैठकर या किसी घर की चहारदीवारी के अंदर बातचीत करने की जगह नहीं है वो, उसका एक दर्जा है। नीतीश कुमार एक प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं और विधानसभा के अंदर जो उन्होंने कहा, वो एक बहुत ही असभ्य भाषा थी। इसी बात को वो ऐसे कह सकते थे कि महिलाएं जितना ज्यादा पढ़ेंगी, बच्चे पैदा कब करने हैं, वो तय कर सकेंगी।'

'वो विधानसभा है, कोई सिनेमा थियेटर नहीं'
ओवैसी ने आगे कहा, 'लेकिन, बजाय ऐसा करने के, उन्होंने जिस तरह इशारों और अपने शब्दों से इस बात को कहा, वो बहुत ही असभ्य तरीका था और सही नहीं था। कम से कम आप इस बात का तो लिहाज रखिए, कि कहां खड़े होकर आप वो बात बोल रहे हैं। वो बिहार की विधानसभा है, वो कोई सिनेमा थियेटर नहीं है, जहां लोग टिकट लेकर एडल्ट फिल्म देखने आए हैं। इतना तो समझना चाहिए कि आप सड़क पर नहीं खड़े हैं, बल्कि विधानसभा के अंदर खड़े हैं।'

नीतीश कुमार ने मांगी विवादित बयान पर माफी
आपको बता दें कि नीतीश कुमार ने अपने बयान पर उठे विवाद को देखते हुए बुधवार को पहले मीडिया के सामने और इसके बाद विधानसभा के अंदर माफी मांगते हुए अपने शब्द वापस लिए। नीतीश कुमार ने कहा कि उनके बयान की अगर इतनी निंदा हो रही है, तो वो भी खुद भी निंदा करते हैं और अपने शब्द वापस लेते हैं। नीतीश कुमार ने अपने बयान पर माफी भी मांगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+