'ओसामा की फोटो लेकर...', हैदराबाद में नाथूराम गोडसे की तस्वीर लेकर घूमने पर असदुद्दीन ओवैसी का हमला, VIDEO
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि भारत का पहला आतंकवादी नाथूराम गोडसे है। इसके बाद भी लोग उसकी तस्वीर लेकर घूम रहे हैं।

Asaduddin Owaisi: रामनवमी के मौके पर हैदराबाद में शोभा यात्रा के दौरान नाथूराम गोडसे की फोटो लहराई गई। इसको लेकर आईएमआईएम प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने निशाना साधा है। उन्होंने शुक्रवार को हैदराबाद में एक मजलिस को संबोधित किया।
इस दौरान उन्होंने हैदराबाद पुलिस पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भारत के पहले आतंकवादी का नाम नाथूराम गोडसे है, जिसने गांधी जी को मारा। लेकिन उसकी फोटो लेकर हैदराबाद में लोग घूम रहे हैं। ये लोग कौन हैं? और ये कैसी पुलिस है जो चुप बैठी है।
Recommended Video

ओवैसी ने कहा कि अगर कोई ओसामा बिन लादेन की फोटो लेकर घूमता तो पुलिस उसके घर के दरवाजे को तोड़ देती। उस पर कड़ी कार्रवाई होती। लेकिन नाथूराम गोडसे की फोटो लेकर घूमने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं होती है। हैदराबाद पुलिस चुप क्यों हैं, कार्रवाई क्यों नहीं करती।
यह भी पढ़ें- एके एंटनी के बेटे बीजेपी में गए तो ओवैसी ने कांग्रेस और उसके सहयोगियों से क्यों कहा 'बहुत खूब'?












Click it and Unblock the Notifications