प्रज्ञा ठाकुर के 'नाली साफ' वाले बयान पर असदुद्दीन ओवैसी ने कही ये बात

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के नाली साफ करने वाले बयान को लेकर अब विवाद खड़ा हो गया है। अब एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि वह यह बता रही हैं कि वह अपर कास्ट की है और जो टॉयलेट साफ करते हैं वो उनके बराबर नहीं है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। साथ में ओवैसी ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को चैलेंज कर रही हैं।

प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर क्या बोले औवेसी?

प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर क्या बोले औवेसी?

ओवैसी ने कहा कि मैं उनके इस बयान से बिल्कुल भी आश्चर्यचकित नहीं हैं। न ही मैं इस इस वाहियात बयान से हैरान हूं। वह ऐसा इसलिए कहती हैं, क्योंकि उनकी सोच ही ऐसी है। सांसद भारत में हो रहे जाति तथा वर्गभेद में यकीन करती हैं। वह साफ-साफ यह भी कहती हैं कि जो काम जाति से तय होता है, वह जारी रहना चाहिए. यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। ओवौसी ने कहा कि ऐसे में कैसे न्यू इंडिया का निर्माण होगा। उन्होंने गोडसे की तारीफ की और हेमंत करकरें की आलोचना कीं। यह चाहते हैं कि भारत में कास्ट सिस्टम बना रहे।

क्या है पूरा मामला?

क्या है पूरा मामला?

दरअसल बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने सिहोर पहुंची थी। वहां उनके कार्यक्रम का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वे कहती सुनी जा सकती हैं कि, हम नाली साफ करवाने के लिए सांसद नहीं बने हैं। हम आपके शौचालय साफ करने के लिए बिल्कुल भी सांसद नहीं बनाए गए हैं। हमें जिस काम के लिए सांसद बनाया गया है, वो काम हम इमानदारी से करेंगे। इस दौरान सवाल के जवाब में प्रज्ञा ठाकुर कुछ नाराज भी नजर आईं।

विवादों से पुराना नाता है

विवादों से पुराना नाता है

प्रज्ञा ठाकुर का विवादों से चोली दामन का साथ है। बीजेपी में शामिल होने के बाद से ही वो अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। उन्होंने राम मंदिर से लेकर नाथूराम गोडसे तक पर विवादित बयान दिए। मुंबई एटीएस चीफ रहे शहीद हेमंतत करकरे को लेकर विवादित बयान दिया था। यही नहीं जब उन्होंने लोकसभा में सासंद के तौर शपथ लिया, तो भी काफी विवाद हुआ था। दरअसल शपथ लेते वक्त साध्वी प्रज्ञा ने संस्कृत में शपथ लेते वक्त अपने गुरू का नाम लिया। इसी बीच विपक्ष के कुछ सांसदों ने हंगामा शुरु कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+