ओवैसी का मोदी सरकार पर तंज, कहा- हिंडनबर्ग अगर भारत में होता तो उस पर भी UAPA लगा देते
संसद में अडानी के मुद्दे पर हंगामा जारी है। ओवैसी ने कहा कि अगर हिंडनबर्ग भारत में होता तो सरकार उस पर भी UAPA लगा देती।

संसद के बजट सत्र में अडानी का मुद्दा छाया हुआ है। विपक्षी दल लगातार इस मुद्दे में संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) गठित करने की मांग कर रहे। इस बीच एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने अडानी के मुद्दे को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अगर हिंडनबर्ग के लोग भारत में होते तो अब तक उन पर UAPA लग गया होता। हमारी मांग है कि अडानी मामले में जांच होनी चाहिए लेकिन यह सरकार का काम है। भारत के बैंकों को चूना लगाकर भागने वाले 28 लोगों की सूची में किसी भी मुगल-ए-आजम का नाम नहीं है।
ओवैसी ने कहा कि A आपके लिए बहुत दुर्भाग्यशाली है। पूरा बाजार 5वें पायदान पर आ गया। ऐसे में उनके खिलाफ जांच होनी चाहिए। ओवैसी ने आगे कहा कि कांग्रेस और बीजेपी ने भारत में कुलीनतंत्र को जन्म दिया है, जो लोग देश से बेहिसाब दौलत लेकर भागे हैं। क्या उस लिस्ट में मुगलों के नाम भी शामिल हैं? उन्होंने अन्य मुद्दे पर कहा कि अगर सरकार को हरे रंग से दिक्कत है, तो क्या उसे तिरंग से हटा देगी? उन्होंने पूछा कि क्या पीएम मोदी चीनी घुसपैठ को लेकर सदन में बोलेंगे।
संसद में जमकर हंगामा
वहीं दूसरी ओर संसद में बुधवार को अडानी के मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि एक व्यक्ति जिसकी संपत्ति ढ़ाई साल में 13 गुना बढ़ गई। 2014 में 50,000 करोड़ की थी वो 2019 में एक लाख करोड़ की हो गई। अचानक ऐसा क्या जादू हुआ कि दो साल में 12 लाख करोड़ बढ़ गई। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट तो है ही जिसे वे (BJP) नहीं मानते हैं।
सरकार ने दिया जवाब
सरकार की ओर से बोलते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि वे विदेश रिपोर्टों (हिंडनबर्ग रिपोर्ट) पर बातें कर रहे हैं, ये तो कांग्रेस का तारीका है। मैं स्पष्ट कहता हूं कि इनके खुद के नेता जिनके कहने के बगैर ये कुछ नहीं करते हैं उनकी संपत्ति ही देखें कि 2014 में इनके नेता की कितनी संपत्ति थी और आज कितनी है। संयुक्त संसदीय समिति (JPC) तब बैठती है जब आरोप सिद्ध हो जाए। जब सरकार पर आरोप लगता है तब संयुक्त संसदीय समिति बिठाई जाती है किसी निजी व्यक्ति के मुद्दे पर नहीं।












Click it and Unblock the Notifications