'मैं दुनिया को बताऊंगा PAK हमारी बेटियों को विधवा कर रहा', डेलिगेशन में शामिल होने पर क्या बोले ओवैसी?

Asaduddin Owaisi News: 'ऑपरेशन सिंदूर' और सीमापार से आने वाले आतंकवाद के खिलाफ भारत ने अपनी लड़ाई के तहत सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की घोषणा की है। इस भारतीय डेलिगेशन की टीम में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को भी शामिल किया गया है। इस डेलिगेशन टीम को लीड करने वालों में भाजपा के सांसद रविशंकर प्रसाद, बैजयंत पांडा, जेडीयू के संजय कुमार झा, DMK के कनिमोझी करुणानिधि, कांग्रेस के शशि थरूर, NCP (SP) की सुप्रिया सुले और शिवसेना (शिंदे गुट) के श्रीकांत शिंदे शामिल हैं। हर टीम के अंदर 5 सांसद होंगे, असदुद्दीन ओवैसी बैजयंत पांडा की टीम का हिस्सा हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ 'टीम इंडिया' के डेलिगेशन में शामिल होने पर हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने खुशी जाहिर की है। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, ''हम भारत सरकार और अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, हम उन देशों में जाकर बताएंगे कि कैसे हमारी बेटियां विधवा हो रही हैं, हमारे बच्चे अनाथ हो रहे हैं और कैसे पाकिस्तान हमारे देश को अस्थिर करना चाहता है।'' ओवैसी ने कहा, ''मैं जिस ग्रुप में उनका हूं, उसका नेतृत्व मेरे अच्छे दोस्त बैजयंत जय पांडा करेंगे।''

Asaduddin Owaisi

Take a Poll

असदुद्दीन ओवैसी बोले- पाकिस्तान हमारे देश में आतंकवाद को प्रमोट करता है

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा,

''पाकिस्तान हमारे देश में आतंकवाद को प्रमोट करता है, ये बात हमें पूरी दुनिया को बतानी है। यह किसी पार्टी से जुड़ा मामला नहीं है। विदेश जाने से पहले हम एक बैठक भी करेंगे। यह एक बहुत बड़ा काम है। मैं इस जिम्मेदारी को अच्छी तरह से निभाने की पूरी कोशिश करूंगा।"

असदुद्दीन ओवैसी ने आगे कहा,

''हम पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। अगर भारत में अस्थिरता होती है, तो इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ेगा, यह कभी न भूलें कि सीमा पार से गोलाबारी में 21 नागरिक भी मारे गए हैं। पुंछ में चार बच्चे मारे गए। हमारे पांच जवान शहीद हुए। हम यह सब देशों के सामने रखेंगे...हम अपनी पूरी क्षमता से भारत सरकार के विजन को पेश करेंगे।"

'दुनिया के सामने कंधार विमान हाईजैक से पहलगाम हमले तक की कहानी रखनी होगी'

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, ''भारत पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का शिकार रहा है। यह (पूर्व पाकिस्तानी राष्ट्रपति) मुहम्मद जिया-उल-हक के समय से शुरू हुआ था, और हमें इसके बारे में (दुनिया को) बताने की जरूरत है और साथ ही कंधार विमान हाईजैक, 26/11 मुंबई आतंकवादी हमला, 2001 संसद हमले, उरी और पठानकोट की घटनाएं, रियासी और पहलगाम में पर्यटकों की हत्या के बारे में भी बताना चाहिए। यह मानवता के लिए खतरा है। हमें भारत की कहानी सामने रखनी चाहिए। पाकिस्तान खुद को एक इस्लामिक देश के रूप में पेश करने की कोशिश कर रहा है लेकिन भारत में भी लगभग 20 करोड़ मुसलमान हैं। हमें इसके बारे में (दुनिया को) बताने की जरूरत है।"

ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय डेलिगेशन को लेकर जानें हर जानकारी?

🔴 संसदीय कार्य मंत्रालय ने भारतीय डेलिगेशन को लीड करने के लिए सात सांसदों के नाम बताए हैं। इसमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) से रविशंकर प्रसाद और बैजयंत पांडा, कांग्रेस से शशि थरूर, जदयू के संजय कुमार झा, शिवसेना (शिंदे गुट) के श्रीकांत शिंदे, DMK के कनिमोझी करुणानिधि और NCP (SP) की सुप्रिया सुले का नाम है। इन सात सांसदों की टीम में पांच-पांच सांसद होंगे।

🔴 इन 7 सांसदों के नेतृत्व में पूरी टीम 23 या 24 मई को भारत से रवाना होंगे। उसके बाद लगभग 10 दिनों तक दुनिया के हर छोटे बड़े देश, खासकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के सदस्य देशों में जाएंगे। वहां जाकर ये सांसद ऑपरेशन सिंदूर क्यों किया, सीमापार आतंकवाद से भारत कितना परेशान है, आतंकवाद के खिलाफ भारत का दृष्टिकोण क्या है...इन सभी बातों की जानकारी दी जाएगी।

🔴 रिपोर्ट के मुताबिक सांसदों का डेलिगेशन अमेरिका, ब्रिटेन, कतर, UAE और दक्षिण अफ्रीका जा सकते हैं। हालांकि केंद्र सरकार की ओर से किस-किस देश में जाना है...इसको लेकर कोई अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+