Video:'भारत के मुसलमान ईमानदार हैं, PAK IMF से पैसा लेकर आतंकी पालता है', कुवैत में ओवैसी ने पाकिस्तान को धोया
Asaduddin Owaisi: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान के 'ऑपरेशन बनयान' की फर्जी तस्वीर को लेकर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और उसके सेना प्रमुख असीम मुनीर की आलोचना की है। ओवैसी ने कहा कि 'नकल करने के लिए भी अक्ल की जरूरत होती है।' असदुद्दीन ओवैसी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद बैजयंत पांडा के नेतृत्व वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य हैं।
भारतीय डेलिगेशन की ओर से कुवैत में भारतीय प्रवासियों से बात करते हुए ओवैसी ने कहा, "कल, पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को एक फोटो भेंट की...ये बेवकूफ जोकर भारत से कॉम्पिटिशन करना चाहते हैं, उन्होंने 2019 की चीनी सेना की ड्रिल की एक तस्वीर दी थी जिसमें दावा किया गया था कि यह भारत पर जीत है। पाकिस्तान यही करता है...'नकल करने के लिए अक्ल चाहिए'...इनके पास अक्ल भी नहीं है'...पाकिस्तान जो कुछ भी कह रहा है, उसे बिल्कुल गंभीरता से ना लें।''

असदुद्दीन ओवैसी बोले- पाकिस्तान के खिलाफ सख्त वित्तीय जांच की जानी चाहिए
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ सख्त वित्तीय जांच की जरूरत है। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि पाकिस्तान को वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (FATF) की ग्रे सूची में वापस लाया जाना चाहिए, क्योंकि वह आईएमएफ (IMF) के 2 अरब डॉलर के लोन का इस्तेमाल अपनी सेना और आतंकवादी समूहों को समर्थन देने के लिए कर सकता है।
कुवैत में भारतीय प्रवासियों के साथ बातचीत के दौरान असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "पाकिस्तान इस मुद्दे (धर्म का) को उठाकर यह नहीं कह सकता कि वे मुसलमान हैं। भारत में मुसलमानों की आबादी ज्यादा है और हम (भारतीय मुसलमान) उनसे (पाकिस्तान) ज्यादा ईमानदार हैं।"
2019 के चीनी रॉकेट आर्टिलरी ड्रिल की फोटो दिखाकर पाकिस्तान हुआ ट्रोल
असदुद्दीन ओवैसी की यह प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर एक तस्वीर के वायरल होने के बाद आई, जिसमें पाकिस्तानी प्रधानमंत्री और नवनियुक्त फील्ड मार्शल जनरल असीम मुनीर "ऑपरेशन बनयान-उल-मर्सूस" की याद में सैन्य अभियान की एक तस्वीर पकड़े हुए दिखाई दे रहे थे।
हालांकि, यह तस्वीर 2019 के चीनी रॉकेट आर्टिलरी ड्रिल की थी। इस घटना पर सोशल मीडिया यूजर्स की ओर से कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं, खासकर ऐसे समय में जब केंद्र सरकार ने भारत के खिलाफ पाकिस्तानी दुष्प्रचार को खत्म करने के लिए ठोस कदम उठाए हैं,
ऑपरेशन सिंदूर सशस्त्र बलों द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर शुरू किया गया था। यह 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद किया गया, जिसमें 26 लोग मारे गए थे।












Click it and Unblock the Notifications