हिमंत बिश्व सरमा के मदरसा वाले बयान पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, बोले लोग बाढ़ से मर रहे, ये हेट स्पीच में व्यस्त

नई दिल्ली, 24 मई। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिश्व सरमा ने जिस तरह से हाल ही में मदरसा को लेकर बयान दिया है उसपर एआईएमआईएम के मुखिया और लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने तीखा हमला बोला है। ओवैसी ने कहा कि असम में बाढ़ से 18 लोगों की मौत हो गई है, 7 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं और ये हेट स्पीच देने में व्यस्त हैं। ओवैसी ने सरमा के भाषण का वीडियो शेयर करते लिखा, जब संघी ब्रिटिश एजेंट के तौर पर काम कर रहे थे तो मदरसा स्वतंत्रता आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे थे। कई मदरसों में इस्लाम से इतर विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान पढ़ाया जाता है।

owaisi

राजा राम मोहन राय मदरसे में पढ़े

ओवैसी ने कहा कि जैसा की शाखा में आत्मसम्मान और सहानुभूति सिखाई जाती है। अशिक्षित संघी ये नहीं समझेंगे। आखिर क्यों हिंदू समाज सुधार राजा राम मोहन राहय ने मदरसे में पढ़ाई की थी। मुस्लिम वंश पर ध्यान देना आपकी हीन भावना को दर्शाता है। मुसलमानों ने भारत को समृद्ध किया है और आगे भी करते रहेंगे। गौर करने वाली बात है कि हिमंत बिश्व सरमा ने कहा था कि मदरसा के अस्तित्व को खत्म कर देना चाहिए क्योंकि जबतक यह दिमाग में रहेगा बच्चे डॉक्टर इंजीनियर नहीं बन पाएंगे।

देश की पहली मस्जिद केरल में बनी

ओवैसी ने कहा कि अशोक ने हजारों लोगों का कत्ल किया, बोलो आरएसएस वालों इस बारे में तुम्हारी क्या राय है। पुष्यमित्रा ने बुद्धों के मंदिरों को तोड़ा, इसकी बात क्यों नहीं करते बीजेपी और संघ के लोग, ताज महल के नीचे जाकर देखेंगे। मैं भी अगर कह दूं कि देश के प्रधानमंत्री जिस घर में रहते हैं उसके नीचे मस्जिद है, खोदी जाए। आज हर चीज को ये इल्जाम लगा दिया जाता है कि ये हुआ तो मुसलमानों की वजह से हुआ, अगर गलत हुआ तो मुगलों की वजह से हुआ है। मैं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पैगाम देना चाहता हूं कि भारत के मुसलमानों का मुगलों से कोई ताल्लुक नहीं है, हमारा ताल्लुक उन लोगों से हैं जो सूफी थे, जो भारत में इस्लाम को लेकर आए। भारत की पहली मस्जिद मुगलों ने नहीं बादे शाह ने बनाई थी और ये केरल में बनी थी। लेकिन भाजपा मुगलों को मुसलमानों से जोड़कर कहती है कि 600 साल पहले ऐसा हुआ था।

भारत का मुसलमान किराएदार नहीं हिस्सेदार है

ओवैसी ने कहा कि ये कहते हैं 450 साल पहले तोड़ी गई, हम उसमे खोदकर देखेंगे। आप बताइए क्या भारत की तारीख मुगलों से शुरू होती है। अगर कोई संघी कहेगा कि आज मुगलों की वजह से ऐसा हो रहा है तो उनसे पूछना भारत कैसे बना, 50 हजार साल पहले अफ्रीका से लोग भारत आए थे। 40 हजार साल पहले ईरान से किसान आए थे, 30 हजार साल पहले लोग नाव से आए थे। ऐसे भारत बना। लेकिन भारत को सिर्फ मुगल नजर आते हैं। आप बताइए कि क्या बादशाह अशोक ने लोगों का कत्ल नहीं किया। हजारों लोगों का कत्ल किया। बताओ आरएसएस वालों अशोक के बारे में तुम्हारी राय क्या है। ये लोग ताज महल के नीचे खोदकर देखेंगे क्या मिलेगा। अगर तुम्हारी आस्था है तो क्या मेरी आस्था नहीं है। क्या मोदी की आस्था ओवैसी की आस्था से बढ़कर है। ये देश आस्था पर नहीं चलता है, ये देश संविधान पर चलता है औ चलता रहेगा। भारत का मुसलमान किराएदार नहीं हिस्सेदार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+