Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भाजपा को असदुद्दीन ओवैसी की चुनौती, हिम्मत है तो चीन पर सर्जिकल स्ट्राइक करिए

तेलंगाना भाजपा चीफ बांदी संजय पर तीखा हमला बोलते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अगर हिम्मत है तो चीन पर सर्जिकल स्ट्राइक करके दिखाइए।

asaduddin owaisi

ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने तेलंगाना के भारतीय जनता पार्टी चीफ बांदी संजय पर तीखा हमला किया है। दरअसल संजय बांदी ने कहा कि वह तेलंगाना ओल्ड सिटी पर सर्जिकल स्ट्राइक करेंगे। इसी पर पलटवार करते हुए ओवैसी ने कहा कि उन्हें चीन पर सर्जिकल स्ट्राइक करनी चाहिए।

दरअसल 2020 में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बांदी संजय ने कहा था कि टीआरएस और ओवैसी हैदराबाद के निकाय चुनाव रोहिंग्या, पाकिस्तानी और अफगानिस्तानी वोटर्स के जरिए जीतने की कोशिश कर रही है। जीएचएमसी चुनाव को बिना पाक, अफगान और रोहिंग्या वोटर्स के कराना चाहिए। हम ओल्ड सिटी पर सर्जिकल स्ट्राइक करेंगे और चुनाव में जीत दर्ज करेंगे।

बांदी संजय के उसी बयान का जिक्र करते हुए ओवैसी ने कहा कि वो कहते हैं कि ओल्ड सिटी पर सर्जिकल स्ट्राइक करेंगे, अगर हिम्मत है तो चीन पर सर्जिकल स्ट्राइक करो। इसके साथ ही ओवैसी ने गृहमंत्री अमित शाह पर भी तीखा हमला बोला।

जिस तरह से शाह ने कहा था कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री और ओवैसी के बीच समझौता है। शाह के इस बयान पर पलटवार करते हुए ओवैसी ने कहा कि आपको क्यों दर्द हो रहा है कि अगर स्टेयरिंग मेरे हाथ में है। करोड़ रुपए मंदिर के लिए पास हुए और वो कहते हैं कि स्टेयरिंग मेरे हाथ में है। अगर स्टेयरिंग मेरे हाथ में है तो आपको क्यों दर्ज महसूस हो रहा।

इससे पहले 23 अप्रैल को एक जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा था कि जिस सरकार का स्टेयरिंग मजलिस के हाथ में हो वह कभी भी तेलंगाना को नहीं चला सकती है। हम मजलिस से डरते नहीं हैं, बीआरएस के लिए मजलिस मजबूरी है भाजपा के लिए नहीं। तेलंगाना की सरकार को लोगों के लिए काम करना चाहिए ना कि ओवैसी के लिए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+