ओवैसी का बीजेपी पर पलटवार- '1 दिसम्बर को BJP पर सर्जिकल स्ट्राइक करेंगे वोटर'

हैदराबाद। ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव में इस बार जिस तरह से बयान आ रहे हैं इसकी चर्चा पूरे देश भर में हो रही है। अब हैदराबाद से सांसद और एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने भाजपा के सर्जिकल स्ट्राइक वाले बयान पर जोरदार पलटवार किया है। ओवैसी ने कहा कि बीजेपी पर असली सर्जिकल स्ट्राइक तो 1 दिसम्बर को वोटर करेंगे।

Asaduddin Owaisi

शायकपेट में एक जनसभा को संबोधित करते हुए हैदराबाद सांसद ने कहा कि बीजेपी जीएचएमसी चुनाव जीतने के लिए हर तरह के मुद्दे ला रही है जिससे सांप्रदायिक खाई पैदा की जा सके लेकिन हैदराबाद का वोटर बहुत उनसे चालाक है और मतदान के लिए बीजेपी को सबक सिखा देगा।

बीजेपी ने कही थी सर्जिकल स्ट्राइक की बात
बता दें कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बी संजय ने कहा था कि अगर नगर निगम चुनाव में बीजेपी जीतती हैं तो पुराने शहर में घुसे अवैध प्रवासियों को निकालने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक करेगी। बीजेपी के नेता इस चुनाव में एआईएमआईएम पर वोट के लिए रोहिंग्याओं की मदद करने का आरोप लगाया है। बीजेपी नेताओं का कहना है कि हैदराबाद में अवैध रूप से बांग्लादेशी और रोहिंग्या रह रहे हैं जिन्हें वोटरकार्ड दे दिया गया है। ये एआईएमआईएम को वोट करते हैं। वहीं बीजेपी ने तेलंगाना की सत्ताधारी टीआरएस और ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के बीच अपवित्र गठबंधन की बात कही है।

52 सीट पर लड़ रही AIMIM
1 दिसम्बर को होने वाले ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव में अब बस दो दिन बचे हैं और ओवैसी की AIMIM अधिक से अधिक सीटें जीतने के लिए पूरी ताकत लगा रही है। उम्मीदवारों के साथ ही पार्टी के सभी नेता उन 52 सीटों पर जीत के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं जहां से पार्टी ने उम्मीदवार खड़े किए हैं।

एक तरफ जहां भाजपा पूरी ताकत से चुनाव मैदान में उतरी है और भाजपा के नेता असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM पर जोरदार हमले कर रहे हैं। यही वजह है कि असदुद्दीन ओवैसी और उनके भाई और विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी लगातार शहर अलग-अलग इलाकों में प्रचार में लगे हुए हैं। पिछले 8 दिनों में ओवैसी भाई उम्मीदवारों के साथ गली-गली मतदाताओं से संपर्क के साथ ही रोड शो और जनसभाएं कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+