ओवैसी ने राहुल को दिया हैदराबाद से चुनाव लड़ने का चैलेंज, कहा- आप वायनाड से हारेंगे
नई दिल्ली, 7 मई: नेपाल की निजी यात्रा से वापस आने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी तेलंगाना पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बीजेपी, टीआरएस और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर जमकर निशाना साधा। साथ ही कहा कि वो तेलंगाना में तीनों को चुनौती देने के लिए आए हैं। राहुल गांधी के इस बयान पर अब ओवैसी की प्रतिक्रिया सामने आई है। साथ ही उन्होंने अपने सामने उन्हें लड़ने का चैलेंज दिया।

ओवैसी ने कहा कि मैं ये बात कह रहा हूं कि अब राहुल वायनाड से भी हारेंगे। आप आइए और हैदराबाद से चुनाव लड़िए। आप यहां अपनी किस्मत आजमाओ। आप मेडक से भी चुनाव लड़ सकते हैं। उन्होंने बीजेपी पर भी निशाना साधा। ओवैसी ने कहा कि हमने बाबरी विध्वंस के बाद भी कुछ नहीं सीखा, बीजेपी एक बार फिर मस्जिद गिराने की कोशिश कर रही है। उनका मानना है कि बीजेपी सिर्फ और सिर्फ नफरत की राजनीति करती है।
ओवैसी ने आगे कहा कि बीजेपी और उसकी सरकार लोगों के घरों को गिराती हैं। पत्थरबाजों के रूप में टीम बनाने वाले बड़ों को सजा देते हैं, इसलिए मैं मस्जिदों की दरगाहों पर धार्मिक जुलूसों की रिकॉर्डिंग के लिए उच्च-रिजॉल्यूशन कैमरे लगाने की मांग करता हूं।
राहुल ने कही थी ये बात
कुछ राजनीतिक विशेषज्ञों ने संभावना जताई थी कि टीआरएस और कांग्रेस में गठबंधन हो सकता है, लेकिन राहुल गांधी की इस यात्रा से इस बात पर विराम लग गया। राहुल ने कहा कि तेलंगाना के साथ धोखा और चोरी करने वालों के साथ कांग्रेस कभी हाथ नहीं मिलाएगी। तेलंगाना सीएम पर उन्होंने कहा कि जिस उद्देश्य से तेलंगाना को अलग राज्य बनाया गया था वो पूरा नहीं हुआ। इस 8 साल में सिर्फ एक ही परिवार को फायदा हुआ है। राहुल ने वादा किया कि उनकी सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ होगा।












Click it and Unblock the Notifications