फिर से शत्रु ने छोड़ा ट्वीट बम-हाथी चले बिहार...भौंके हजार.'
पटना (मुकुंद सिंह)। बीजेपी के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के ब्यानको आरे हाथ लेते हुए को ट्वीट के जरिए पलटवार करते हुए कहा -विजयवर्गीय की टिप्पणी पर लोग मेरी प्रतिक्रिया चाहते हैं। मेरी टिप्पणी किसी दल के छोटे या बड़े नेता के लिए यही है हाथी चले बिहार...भौंके हजार.'।
आपको बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने सोमवार को शत्रुघ्न सिन्हा की तुलना कुत्ते से की थी। बिहार चुनावों को लेकर एक सवाल के जबाव में कैलाश ने कहा था, 'जब गाड़ी चलती है, तो कुत्ता नीचे चलता है। कुत्ता समझता है कि गाड़ी मेरे भरोसे चल रही है। ठीक उसी प्रकार यह पार्टी किसी एक व्यक्ति के भरोसे नहीं चलती.।
नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव से मुलाकात करने के बाद इसकी कई राजनीतिक कयास लगाए जा रहे थे। माना जा रहा है कि बीजेपी से निष्कासित होने की स्थिति में शत्रुघ्न सिन्हा महागठबंधन का दामन थाम सकते हैं। हालांकि, शत्रुघ्न सिन्हा ने साफ किया है कि इस भेंट को लेकर राजनीति सही नहीं है।वे बस नीतीश और लालू को बधाई देने गए थे।













Click it and Unblock the Notifications