अविश्‍वास प्रस्‍ताव: शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने मारा ऐसा यू-टर्न, सोनिया से लेकर मोदी तक सब हुए हैरान

नई दिल्‍ली। मोदी सरकार के खिलाफ लाए अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर बीजेपी सांसद शत्रुघ्‍न के बयान से विपक्ष गफलत में पड़ गया है। बिहार की पटना साहिब से सांसद शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने कहा, 'मुझे लगता है कि विपक्ष में कई बुद्धिमान लोग हैं, लेकिन उन्हें यह बाद में करना चाहिए था, क्योंकि हमारे पास नंबर हैं और हम आत्मविश्वास से भरे हुए हैं। मैंने बीजेपी नहीं छोड़ी, पार्टी ने मुझे छोड़ दिया है।

As long as I am in BJP,Ill support it & follow every whip: BJP MP Shatrughan Sinha on No confidence motion

जब तक मैं बीजेपी में हूं, तब तक मैं पार्टी का समर्थन करूंगा और हर व्हिप का पालन करूंगा।' शत्रुघ्‍न सिन्‍हा काफी समय से मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए थे। कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने तो शत्रुघ्‍न सिन्‍हा का नाम लेकर यहां तक कह दिया था कि उनकी ऐसे बीजेपी सांसदों पर नजर है, जो बगावत का झंडा बुलंद कर सकते हैं। निश्चित रूप से शत्रुघ्‍न सिन्‍हा का रुख देकर विपक्षी नेताओं को हैरानी हो रही है, क्‍योंकि वे मानकर चल रहे थे कि बीजेपी में बगावत करने वाले नेता अविश्‍वास प्रस्‍ताव के दौरान सरकार के खिलाफ वोट देंगे।

इन बीजेपी नेताओं पर भी लगी हैं विपक्ष की नजरें

अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर शुक्रवार को होनी वाली चर्चा से पहले 6 बीजेपी सांसदों पर विपक्ष की नजरें गढ़ी हुई हैं। इनके नाम हैं- शत्रुघ्‍न सिन्‍हा, कीर्ति आजाद, सावित्री बाई फुले, छोटे लाल, राजकुमार सैनी और अशोक दोहरे। हालांकि, शत्रुघ्‍न सिन्‍हा के बयान विपक्ष को गफलत में जरूर डाल दिया है। दरअसल, विपक्ष जानता है कि मोदी सरकार के पास पर्याप्‍त संख्‍याबल है, लेकिन वह इस मौके का लाभ उठाकर बीजेपी के सहयोगियों और पार्टी के नाराज नेताओं को मोदी सरकार के खिलाफ खड़ा करने के मौके के तौर पर अविश्‍वास प्रस्‍ताव का इस्‍तेमाल कर रहा है।

शिवसेना ने भी मारा यू-टर्न

विपक्षी दलों को उम्‍मीद थी कि अविश्‍वास प्रस्‍ताव के दौरान उन्‍हें मोदी सरकार के खिलाफ शिवसेना का साथ मिल सकता है। इसी उम्‍मीद में अविश्‍वास प्रस्‍ताव लाने वाली टीडीपी के सांसद ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से समय भी मांगा था, लेकिन उन्‍होंने न केवल समय देने से इनकार कर दिया बल्कि अमित शाह का एक फोन जाते ही मोदी सरकार का समर्थन करने के लिए पार्टी सांसदों को व्हिप भी जारी कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+