कादर खान के निधन पर छलका गोविंदा का दर्द, जानिए क्या कहा?

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर कादर खान (Kader Khan) की हाल में ही 81 की उम्र में लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई। उन्होंने मंगलवार को कनाडा के एक अस्पताल में अपनी आखिरी सांसें ली। कादर खान की मृत्यु से पूरी बॉलीवुड और उनके सभी फैंस शोक में डूब गए हैं। कई एक्टर्स ने मीडिया और ट्विटर के जरिए दुख व्यक्त किया है। ऐसे में उनके साथ अनेकों फिल्मों में काम कर चुके गोविंदा ने भी शोक जाहिर किया।

गोविंदा के लिए पिता के समान थे कादर खान

गोविंदा के लिए पिता के समान थे कादर खान

गोविंदा ने कहा कि कादर खान हमारे बीच से जा चुके हैं। वे न सिर्फ मेरे उस्ताद थे बल्कि पिता के समान थे। गोविंदा ने कहा कि कादर खान के हाथों में ऐसी कैफियत थी कि जिस एक्टर के साथ रहते वह सुपरस्टार बन ही जाता था। उनकी मृत्यु की खबर से मेरे घर परिवार में भी गम का माहौल है जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। उन्होंने आगे कहा कि मैं दुआ करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले और खुदा उनको जन्नत दे।

कई फिल्मों में साथ दिखे गोविंदा और कादर खान

कई फिल्मों में साथ दिखे गोविंदा और कादर खान

एक समय में जब गोविंदा और कादर खान एक साथ पर्दे पर हुआ करते थे तो दर्शकों के लिए अपनी हंसी रोक पाना मुश्किल हो जाता था। राजा बाबू, दूल्हे राजा, छोटे सरकार, कूली नंबर वन, आंखें, राजा जी, आंटी नंबर 1, साजन चले ससुराल, अनाड़ी नंबर 1, जोरू का गुलाम जैसी कई फिल्मों में दोनों को साथ देखा गया।

...और फिर कभी न चल सके न ही बोल सके कादर खान

...और फिर कभी न चल सके न ही बोल सके कादर खान

कादर खान काफी समय से कनाडा में अपने बेटे और बहू के साथ रह रहे थे। उनके बेटे सरफराज ने बताया कि उनके पिता की हाल ही में घुटने की सर्जरी हुई थी जिसके बाद उनका चलना फिरना आसान बताया गया था। लेकिन बीमारी के कारण वे दोबारा कभी बेड से उठ ही नहीं सके। उन्हें सांस की तकलीफ थी और निमोनिया भी हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+