चक्रवात का बढ़ा खतरा, ओडिशा के 16 जिलों में हाई अलर्ट
भुवनेश्वर। तटवर्ती राज्य ओडिशा पर एक बार फिर से चक्रवाती तूफान का खतरा मंडराने लगा है। अगले 24 घंटों में अंडमान सागर में उठने वाली चक्रवाती तूफान के कारण ओडिशा सरकार ने राज्यभर में अलर्ट जारी किया है। जहां 16 जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं लोगों और मछुआरों से समुद्र में नहीं जाने की अपील की गई हैं।

सरकार ने लोगों से अपील की है कि वो चक्रवातीय तूफान की आशंका को लेकर घबराएं नहीं। भारतीय मौसम विभाग द्वारा आशंकित प्राकृतिक आपदा के संबंध में सरकार ने प्रशासन को आगाह किए जाने के बाद 16 जिलों को हाई अलर्ट कर दिया है।
चक्रवाती तूफान की आशंका के चलते सारी तैयारियां कर ली गई है।मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि सरकार चक्रवातीय तूफान को लेकर तैयार है। गौरतलब है कि तेनासेरिम तट और पास के अंडमान सागर के पास सोमवार को बना कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। अगले 24 घंटे के भीतर और सशक्त होगा और चक्रवातीय तूफान का रूप लेगा। ऐसे में इस भयानक तूफान से निपटने के लिए ओडिशा आपदा त्वरित कार्रवाई बल , दमकल सेवाओं और ओडिशा में मौजूद राष्ट्रीय आपदा मोचन बल से किसी भी परिस्थति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।












Click it and Unblock the Notifications