पंजाब में कर्फ्यू हटते ही स्वर्ण मंदिर और भद्रकाली मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जी

नई दिल्ली। 31 मई तक विस्तारित लॉकडाउन 4.0 के पहले दिन सोमवार को पंजाब सरकार द्वारा कर्फ्यू हटाने से अमृतसर के प्रसिद्ध स्वर्ण मंदिर और भद्रकाली मंदिर समेत कई अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा, जिससे कोरोनावायरस के सुरक्षा उपायों में शामिल सोशल डिस्टेंसिग मानदंडों का जबर्दस्त उल्लंघन देखा गया।

punjab

रिपोर्ट के मुताबिक अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धाुलओं ने चेहरे को ढंकने के लिए अनिवार्य मास्क भी नहीं पहना हुआ था। हालांकि इस दौरान मंदिर के अधिकारियों द्वारा श्रद्धाओं को सेनीटाइज करने का पूरा इंतजाम किया गया था और मंदिर के मुख्य द्वार यानी घंटाघर चौक पर सभी श्रद्धालुओं स्क्रीनिंग की जा रही है।

punjab

हालांकि स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा परिसर के अंदर यानी सचखंड साहिब में दो कीटाणुशोधन सुरंगें स्थापित की हैं। मामले पर अमृतसर के एसडीएम विकास हीरा ने बताया कि मंदिरों सहित किसी भी धार्मिक संस्थानों को खोलने के लिए कोई आदेश नहीं थे।

punjab

उन्होंने बताया, यह जिला प्रशासन के ध्यान में लाया गया है, क्योंकि श्रद्धाुलओं को केंद्र सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। एसडीएम ने आगे कहा कि प्रशासन मंदिर अधिकारियों से बात कर रहा है, जो सहयोग करने के लिए भी तैयार हैं।

punjab

बकौल एसडीएम, अभी तक भक्तों के लिए मंदिर खोलने के कोई आदेश नहीं हैं और आगे उन्हें अब मंदिरों में जाने से रोका जाएगा और पुलिस को भी तदनुसार निर्देशित कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+