बेंजामिन नेतन्याहू से जब पीएम मोदी मिले गले, तो कांग्रेस ने 'हग हाइलाइट्स' जारी कर यूं उड़ाया मजाक

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी जब भी किसी राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री या अन्य किसी बड़े विदेशी राजनेताओं से मिलते हैं, तब वे बड़ी गर्मजोशी से उनसे गले मिलते हैं। भारत में ही नहीं, पीएम मोदी अपनी विदेश यात्रा पर भी वहां के सुप्रीम लीडर से अक्सर गले मिलते दिखाई देते हैं। अपने तीन साल के कार्यकाल के दौरान मोदी दुनिया भर के कई बड़े राजनेताओं से गले मिल चुके हैं। रविवार को जब पीएम मोदी इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से मिल रहे थे, तब विपक्ष पार्टी कांग्रेस ने ट्वीट कर 'हग डिप्लोमेसी' का मजाक उड़ाते हुए ऑकवर्ड बताया है।

हर एक फोटो पर कंटेंट के साथ ली चुटकी

हर एक फोटो पर कंटेंट के साथ ली चुटकी

कांग्रेस पार्टी ने ट्वीटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने पीएम मोदी को दुनिया के कई बड़े नेताओं के साथ गले मिलते हुए दिखाया है। कांग्रेस के इस वीडियो में मोदी जिस किसी भी नेता से गले लग रहे हैं, वहां कंटेंट के साथ चुटकी लेने की कोशिश की गई है। इस वीडियो में तुर्की के राष्ट्रपति एरडोगन, पूर्व फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद, इजरायली पीएम नेतन्याहू, अबू धाबी के प्रिंस मोहम्मद बिन जायेद, जापानी पीएम आबे, मेक्सिकन राष्ट्रपति एनरिक पेना, फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रोन को मोदी को हग करते हुए दिखाया गया है।

वीडियो में टाइटैनिक वाला सीन

वीडियो में टाइटैनिक वाला सीन

कांग्रेस ने वीडियो में फ्रांस्वा ओलांद और मोदी के साथ कैपिटोल कॉम्प्लैक्स (2016 का भारत दौरा) वाली एक तस्वीर की तुलना हॉलीवुड फिल्म टाइटैनिक के उस दृश्य के साथ की है, जिसमें केट विंसलेट और लियोनार्डो डि कैप्रियो ने जहाज आगे वाले छोर पर हग किया। इस वीडियो पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया आ रही है। कई इसे पॉलिटिकल ह्यूमर बता रहे हैं तो कई लोग इसे पीएम का अपमान बताकर कांग्रेस की आलोचना कर रहे हैं।

वीडियो पर होगा बवाल

कांग्रेस के आईटी सेल द्वारा बनाए गए इस वीडियो से बवाल जरूर खड़ा होने वाला है। इस बीच बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने तो इस पर आपत्ति व्यक्त कर कहा है कि कांग्रेस से इस प्रकार के मजाक की अपेक्षा नहीं थी। वह भी ऐसे समय पर जब सम्मानित विदेशी पीएम भारत पहुंचे ही हैं। कांग्रेस के अध्यक्ष प्यार से दिल जीतने की केवल बातें करते हैं, जबकि असल में यह काम भारतीय पीएम कर रहे हैं. वह दुनिया को प्यार से जीत रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+