'आर्यन खान की गिरफ्तारी वाली रात NCB दफ्तर जाते दिखे BJP नेता', नवाब मलिक ने शेयर किए वीडियो

'आर्यन खान की गिरफ्तारी वाली रात NCB दफ्तर जाते दिखे BJP नेता', नवाब मलिक ने शेयर किए वीडियो

मुंबई, 07 अक्टूबर: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता और महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की ड्रग्स केस में गिरफ्तारी को लेकर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) पर फिर से सवाल उठाए हैं। नवाब मलिक ने एक दूसरा वीडियो जारी करते हुए दावा किया है कि आर्यन खान की गिरफ्तारी वाली रात बीजेपी नेता मनीष भानुशाली को एनसीबी के दफ्तर से जाते और निकलते हुए देखा गया था। नवाब मलिक ने दावा किया है कि किरण पी गोसावी और मनीष भानुशाली उसी रात एनसीबी दफ्तर में गए थे, जिस रात क्रुज पर रेव पार्टी में गिरप्तारी हुई थी। नवाब मलिक का दावा है कि वीडियो में दिख रहा एक शख्स मनीष भानुशाली भाजपा नेता हैं।

नवाब मलिक ने वीडियो जारी कर NCB पर उठाए सवाल

नवाब मलिक ने वीडियो जारी कर NCB पर उठाए सवाल

नवाब मलिक ने वीडियो साझा करते हुए अपने अधिकारिक हैंडल से ट्वीट किया, ' "यह वीडियो किरण पी गोसावी और मनीष भानुशाली का उसी रात एनसीबी कार्यालय में प्रवेश करने का है, जिस रात क्रूज शिप पर छापा मारा गया था।'' नवाब मलिक एक मीडिया चैलने से बात करते हुए कहा है कि वीडियो में दिख रहे एक शख्स का नाम किरण पी गोसावी है, जो कि एक प्राइवेट इन्वेस्टिगेटर है। वहीं दूसरे का नाम मनीष भानुशाली है, जो बीजेपी का उपाध्यक्ष है।''

NCB अधिकारी समीर वानखेड़े पर नवाब मलिक ने उठाए सवाल

NCB अधिकारी समीर वानखेड़े पर नवाब मलिक ने उठाए सवाल

एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े पर नवाब मलिक ने सवाल उठाए। छापेमारी को लेकर समीर वानखेड़े के मीडिया के दिए एक बयान का वीडियो साझा करते हुए नवाब मलिक ने लिखा, ''समीर वानखेड़े का बयान जहां उन्होंने कहा कि एनसीबी ने 8 से 10 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। वह गिरफ्तारियों की संख्या के बारे में निश्चित क्यों नहीं था? क्या उनका इरादा 2 और लोगों को फंसाने का था?''

Recommended Video

    Mumbai Cruise Drugs Case: Nawab Malik ने नया Video किया जारी | NCB Aryan Khan | वनइंडिया हिंदी
    कौन हैं किरण पी गोसावी और मनीष भानुशाली?

    कौन हैं किरण पी गोसावी और मनीष भानुशाली?

    रिपोर्ट्स के मुताबिक किरण पी गोसावी प्राइवेट इन्वेस्टिगेटर हैं और मनीष भानुशाली बीजेपी नेता हैं। ये दोनों ही इस खास मामले में एनसीबी के मुखबिर थे। हालांकि एनसीबी ने उनकी पहचान स्पष्ट नहीं की है। इन दोनों लोगों के छापेमारी के दौरान या बाद में उनकी मौजूदगी पर एनसीबी ने कोई टिप्पणी नहीं की है। किरण पी गोसावी ही वह शख्स थे, जिन्होंने आर्यन खान के साथ सेल्फी ली थी जो वायरल हो गई थी। जिसके बाद एनसीबी को एक बयान जारी करना पड़ा कि वायरल तस्वीर में दिख रहा व्यक्ति एजेंसी से जुड़ा नहीं है।

    NCB का पलटवार- पार्टी को दिक्कत है तो कोर्ट जाएं

    NCB का पलटवार- पार्टी को दिक्कत है तो कोर्ट जाएं

    एनसीबी ने नवाब मलिक और उनकी पार्टी द्वारा लगाए गए आरोपों पर जवाब देते हुए कहा है कि अगर पार्टी को कोई समस्या है तो वह अदालत का दरवाजा खटखटा सकती है क्योंकि एजेंसी ने कुछ भी गलत नहीं किया। वहीं बुधवार को नवाब मलिक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि हिरासत में आखिर कैसे आर्यन खान के साथ कोई तस्वीर ले सकता है और उसको वायरल कर सकता है। ये जांच होनी चाहिए कि आखिर सेल्फी लेने वाला शख्स कौन है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+