अरविंद केजरीवाल को मिला पांचवां चुनावी थप्पड़

मंगलवार को पश्चिमी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में रोउ शो किए जाने के दौरान एक आटो वाले ने खुद को आप का समर्थक बताया और अरविंद को माला पहनाने की गुजारिश की। इस बात पर अरविंद झटपट तैयार हो गए इसी दौरान आटो वाले ने माला पहनाने के बाद अरविंद के मुंह पर जोरदार पांचवां चुनावी थप्पड़ दे दिया। घटना के मौके पर मौजूद हजारों आप समर्थकों ने आरोपी को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद पुलिस ने इस मामले में हस्तक्षेप कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में ले लिया है।
हताश हैं अरविंद के समर्थक
अरविंद केजरीवाल को रोड शो के दौरान एक बार फिर थप्पड़ मारे जाने की खबर सुनकर उनके समर्थकों मं हताशा की लहर आ गई है। समर्थकों ने भी यह मान लिया है कि नरेंद्र मोदी की हवा के सामने कोई नहीं टिकने वाला है। सूत्रों की मानें तो अरविंद अपनी चुनावी राजनीति को लेकर थोड़ा असमंजस में फंस चुके हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा पर उठ रहे सवाल
नई दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ थप्पड़ या फिर स्याही पोतने जैसा यह पांचवां हादसा है। अरविंद ने सीएम के पद से इस्तीफा दे दिया है लेकिन इसके बाद भी सरकारी गनर समेत अन्य सुरक्षाकर्मी उनके साथ 24 घंटे तैनात रहते हैं। इतनी सुरक्षा होने के बाद भी आम आदमी के इस नेता को काफी मुश्किलें झेलनी पड़ रही हैं। कहीं न कहीं अब ये घटनाएं देश की सुरक्षा पर सवाल उठाने लगी हैं।
अरविंद केजरीवाल ने इस मामले को विरोधी पार्टियों की एक गंदी साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि लोग चाहते हैं कि आप पार्टी लोकसभा चुनाव से पहले ही अपने कदम पीछे हटा ले ताकि कुछ लोगों के लिए चुनाव का यह रास्ता आसान हो जाए। अरविंद का कहना है कि यदि कोई उन्हें थप्पड़ मारता है तो उन्हें कतई बुरा नहीं लगता लेकिन सोचने वाली बात यह है कि इस देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलना बहुत बड़ा अपराध है।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/CsqN4NKXuFE?feature=player_detailpage" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>












Click it and Unblock the Notifications