अपने ही जाल में फंसी अरविंद केजरीवाल की सेना
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के विधायक और मंत्री एक के बाद एक विवादों में है। आप विधायक सोमनाथ भारती की पत्नी ने उनपर घरेलू हिंसा के संगीन आरोप लगाये हैं। जबकि सोमनाथ भारती ने आरोपों को गलत बताया है।
लेकिन इस बात पर ध्यान देने वाली बात है कि सभी राजनैतिक पार्टियां महिलाओं को समान रूप से मौका देने की बात कहकर चुनावों में इस मुद्दें का जमकर इस्तेमाल करती हैं। आम आदमी पार्टी ने भी चुनाव से पहले महिलाओं के खिलाफ अपराध के चलते जमकर सड़कों पर हंगामा और प्रदर्शन किया था जिसके बाद एंटी रेप कानून को और मजबूत किया गया था।
आम आदमी पार्टी के नेताओं ने ने उन सभी मामलों में सड़क पर जमकर हंगामा किया था जब भी दहेज से जुड़े मामले सामने आये थे और उन्होंने पति के खिलाफ मामला दर्ज कराने की बात भी हमेशा कही है। लेकिन इस बार जब उनके खुद के नेता इस मामले में फंसे हैं तो पार्टी इस पर चुप्पी साधे हुए है।
आम आदमी पार्टी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के लिए नयी पार्टी बनायी और इसे साफ करने का दावा किया। लेकिन इन सब में यह पार्टी इस बात को समझना भूल गयी की पुरुषों के खिलाफ नफरत फैलाना भी समाज में भ्रष्टाचार के दायरे में आता है। सेव इंडियन फैमिलि फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेश वखारिया का कहना है कि पार्टी को इन बातों का खयाल रखना चाहिए कि पुरुषों के खिलाफ नफरत को नहीं फैलाये।
संस्था की प्रवक्ता ज्योति तिवारी ने कहा कि समय बदलता है और आपको अपने किये कर्मों की सजा जरूर मिलती है। केजरीवाल जो खुद हर समय पुरुषवादी सोच को निशाना बनाकर अपनी राजनीति को चमकाते थे आज उनकी पार्टी खुद उसी हथियार का शिकार है।
फाउंडेशन के सेक्रेटरी ने कहा कि अब समय आ गया है कि पुरुषों के खिलाफ ऐसे कानूनों का गलत इस्तेमाल बंद होना चाहिए। इसके लिए सभी राजनीतिक पार्टियों को आगे आना चाहिए।
-
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
LPG Price Today: आज फिर से बढ़े सिलेंडर के दाम? आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट? -
Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती पर मंगल का गोचर, इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम -
आम जनता को राहत! इन प्रोडक्ट पर Customs Duty खत्म, बाजार जाने से पहले चेक करें क्या होगा सस्ता? -
IPL 2026 के बीच दिग्गज खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक आखिर क्यों लिया यह फैसला? -
रहस्यमयी तरीके से कहां गायब हुईं 'वीराना' की भूतनी Jasmine Dhunna? 38 साल से हैं लापता, अनसुलझे हैं 3 सवाल -
Iran Donation Money: खामेनेई की मौत के बाद भारत में जुटाया गया मोटा चंदा क्यों ईरान नहीं जा सकता? क्या होगा? -
Bengal Election 2026: 'मुझसे छीन ली गई सत्ता’ मालदा कांड पर ममता बनर्जी का पलटवार, EC पर लगाया बड़ा आरोप -
Apple की नौकरी छोड़, बेंगलुरू में ऑटो ड्राइवर बने राकेश बी. पाल, इनकी 'कहानी' सुन आप भी हो जाएंगे 'फैन'













Click it and Unblock the Notifications