भारत के मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम का ट्विटर एकाउंट हुआ हैक, ट्वीट हुईं गंदी तस्वीरें

नई दिल्ली। भारत के वित्त मंत्रालय के मुख्य आर्थिक सलाहाकार अरविंद सुब्रमण्यम यूं तो अपने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर गंभीर और आर्थिक मुद्दों को रिट्वीट या लिखने के लिए जाने जाते हैं लेकिन सोमवार शाम करीब 4.30 बजे उनके एकाउंट पर कुछ तस्वीरें ट्वीट की गई हैं।

arvind

दरअसल, उनका एकाउंट हैक हो गया था। इन ट्वीट्स पर दिए गए लिंक्स को क्लिक करने के बाद कोई पॉर्न साइट खुल जा रही थी। इसके बाद उनके इन ट्वीट्स पर लोगों को रिप्लाई आना शुरू हो गए।

हालांकि कुछ देर बाद दोनों ट्वीट्स एकाउंट्स से डिलीट कर दिए गए थे।

arvind

उनके ट्वीट्स पर यूजर्स ने जवाब भी दिए।

यूजर विजीथ ने लिखा 'क्या आपका एकाउंट हैक हो गया है?'

यूजर अलक्ष्य ने लिखा कि 'मेरे पूरे जीवन में मैं ऐसा कभी विश्वास नहीं कर सकता कि आप सरीखे लोग ऐसी तस्वीरें ट्वीट करेंगे।'

स्कल बाबा नाम के यूजर ने लिखा है 'मेरा देश बदल रहा है, आगे बढ़ रहा है।'

ट्वीट्स को डिलीट करने के बाद अरविंद ने अपने एकाउंट के हैक होने की जानकारी देने के साथ माफी भी मांगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+