केजरीवाल ने लिखा पीएम मोदी को पत्र, कहा केंद्र राज्य को काम करने दे
नई दिल्ली। दिल्ली एलजी नजीब जंग और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच का विवाद गहराता जा रहा है। अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर दिल्ली की सरकार के काम में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है।[फर्जी निकली एक और आप विधायक की डिग्री, कोर्ट ने भेजा नोटिस]

केजरीवाल ने अपने पत्र में लिखा है कि एलजी के जरिए केंद्र सरकार दिल्ली की सरकार को चलाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने संविधान का हवाला देते हुए लिखा है कि केंद्र को राज्यों के अधिकार का सम्मान करना चाहिए और उन्हें काम करने की आजादी देनी चाहिए। केजरीवाल ने पीएम को लिखा है कि लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गयी सरकार को संविधान के अनुसार काम करने दिया जाए।
वहीं दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार के बीच चल रहे विवाद के चलते अधिकारियों के बीच जबरदस्त निराशा का माहौल है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आज सभी विभागों के सचिवों की बैठक ली। इस बैठक में कार्यकारी मुख्य सचिव शकुंतला गैमलिन मौजूद थी। उधर अनिंदो मजूमदार अपनी नियुक्ति पर चल रहे विवाद के बाद छुट्टी पर चलें गये हैं।












Click it and Unblock the Notifications