अगले दस साल तक दिल्ली पर ध्यान देंगे-अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली। सामाजिक आंदोलन से राजनीति में आये अरविंद केजरीवाल ने अगले दस साल तक दिल्ली पर ध्यान देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी दिल्ली में चुनाव के लिए तैयार है। इसके साथ ही वह मौजूदा वक्त में केवल दिल्ली पर ही अपना ध्यान केंद्रित करेंगे। वहीं उन्होंने कहा कि दिल्ली के चुनाव के नतीजों के बाद ही अन्य राज्यों में चुनाव लड़ने पर फैसला लिया जाएगा।

arvind kejriwal

इससे पहले दिल्ली में मुख्यमंत्री रहने के दौरान अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजनीति में आने की घोषणा करते हुए लोकसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारने की घोषणा की थी। हालांकि लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को सिर्फ चार सीटें ही हासिल हुई थी। इसके बाद अरविंद ने किसी भी राज्य के चुनाव में अपने उम्मीदवार नहीं उतारे थे।

अरविंद केजरीवाल दिल्ली चुनावों में सिर्फ भाजपा को अपना प्रतिद्वंदी मानते हैं। उन्होंने कहा कि वह दिल्ली को स्वच्छ राजनीति देना चाहते है लिहाजा दिल्ली चुनावों में उनका मुख्य एजेंडा दिल्लीवीसियों को उनकी मूल समस्याओं से निजात दिलाना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+