केजरीवाल ने देखी दश्यम, कहा, ‘जरूर देखें’
नई दिल्ली(ब्यूरो) आमतौर पर नेगटिव खबरों में रहने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अजय देवगन की ताजा फिल्म दृश्यम को सोमवार को देखा।
उनके साथ मनीष सिसोदिया और कुमार विश्वास भी थे। फिल्म के निर्माता कुमार मंगत पाठक ने भी उनके साथ फिल्म राजधानी के एक थिएटर में देखी। पाठक ने उन्हें फिल्म देखने का आग्रह किया था।
पसंद आई फिल्म
केजरीवाल के करीबियों का कहना है कि उन्हें इस फिल्म ने प्रभावित किया है। वे इसकी कहानी से खासे इम्प्रेस दिखे। बाकी को भी अजय देवगन और तब्बू के काम ने प्रभावित किया।
Watched "Drishyam". A must watch.
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 3, 2015 बता दें कि अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी वाली फिल्म दश्यम 31 जुलाई को प्रदर्शित हुई है। केजरीवाल ने ट्वीट करके कहा कि ये हर हालत में देखने लायक फिल्म है।
और कितनी दामिनियों का इंतेजार करेगी सरकार?













Click it and Unblock the Notifications