बुराड़ी: एक ही घर में 11 शव मिलने के बाद मुख्यमंत्री केजरीवाल पहुंचे घटनास्थल पर
नई दिल्ली। एक ही घर में जिस तरह से दिल्ली के बुराड़ी इलाके में 11 लोगों का शव लटकता मिला है उसके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई है और मामले की तफ्तीश कर रही है। वहीं घटना के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। घटना के बाद पुलिस का कहना है कि हम किसी भी संभावना से इनकार नहीं कर सकते हैं, मामले की जांच चल रही है, इसके बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकता है।

अरविंद केजरीवाल से पहले घटनास्थल पर दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी भी मौके पर पहुंचे थे। आपको बता दें कि मरने वालो में 7 महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है। वहीं इस घटना के बारे में ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस ने बताया कि 7 महिलाओं और 4 पुरुषों का शव एक साथ पाया गया है, जिसमे 3 किशोर भी शामिल हैं। हम मामले की जांच कर रही है और हर संभावित एंगल से घटना की तफ्तीश कर रहे हैं, हम किसी भी संभावना से इनकार नहीं कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक दो परिवार के कुल 11 लोगों ने एक साथ फांसी लगा ली है। यह घर संत नगर के गुरुगोविंद सिंह अस्पताल के सामने गली नंबर 2 का है। गौर करने वाली बात यह है कि सभी शव के हाथ बंधे हैं तो किसी के पैर बंधे हैं, जबकि किसी के मुंह पर पट्टी बंधी मिली है। मौके पर पहुंची पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर इन लोगों की मौत कैसे हुई है। अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि यह सामूहिक हत्या है या फिर आत्महत्या।
इसे भी पढ़ें- दिल्ली: बुराड़ी के एक घर में लटके मिले 11 लोगों के शव, मची सनसनी












Click it and Unblock the Notifications