दिल्ली चुनाव: नामांकन दाखिल करने से पहले अरविंद केजरीवाल ने किया ये ट्वीट

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आज आखिरी तारीख है। दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल सोमवार को अपना नामांकन नहीं दाखिल कर सके। अरविंद केजरीवाल को नामांकन के लिए 3 बजे तक एसडीएम दफ्तर पहुंचना था। रोड शो करते हुए नामांकन के लिए जा रहे केजरीवाल वक्त पर नहीं पहुंच सके थे। वहीं, मंगलवार को नामांकन दाखिल करने से पहले सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर विपक्ष पर निशाना साधा है।

arvind kejriwal tweets ahead of his nomation for delhi assembly elections 2020

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ' एक तरफ- भाजपा, जेडीयू, एलजेपी, जेजेपी, कांग्रेस, आरजेडी.. दूसरी तरफ - स्कूल, अस्पताल, पानी, बिजली, फ्री महिला यात्रा, दिल्ली की जनता।' अरविंद केजरीवाल ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, 'मेरा मकसद है - भ्रष्टाचार को हराना और दिल्ली को आगे ले जाना। उनका सबका मकसद है - मुझे हराना।'

सोमवार को नामांकन ना दाखिल कर पाने वाले अरविंद केजरीवाल आज आखिरी दिन पर्चा दाखिल करेंगे। आज पर्चा दाखिल करने की आखिरी तारीख है। अरविंद केजरीवाल बीते दो बार से नई दिल्ली विधानसभा सीट से विधायक हैं। 2013 में उन्होंने इस सीट पर तत्कालीन सीएम शीला दीक्षित को हराया था। साल 2015 के चुनाव में केजरीवाल ने कांग्रेस की कद्दावर नेता किरण वालिया को बड़े अंतर से शिकस्त दी थी।

साल 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को बड़ी जीत मिली थी। आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि भाजपा को तीन सीटें ही मिल पाई थीं। वहीं, पिछले चुनाव में कांग्रेस किसी भी सीट पर जीत नहीं दर्ज कर पाई थी। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 21 जनवरी है। सभी 70 सीटों पर 8 फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को नतीजों का ऐलान किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+