Pahalgam Terror Attack की पहली बरसी पर केजरीवाल ने दी श्रद्धांजलि, कहा- आतंकवाद का सर्वनाश होकर रहेगा

Pahalgam Terror Attack 2025: आज से ठीक एक साल पहले, 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के खूबसूरत पर्यटन स्थल पहलगाम (बैसरन वैली) की वादियां गोलियों की गड़गड़ाहट से दहल उठी थीं। उस कायराना आतंकी हमले में 26 मासूम लोगों ने अपनी जान गंवाई थी।

आज उस हमले की पहली बरसी पर आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मारे गए निर्दोष नागरिकों को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

arvind-kejriwal-tributes-pahalgam-terror

अरविंद केजरीवाल ने आतंकवाद और उसे पालने-पोसने वाले ताकतों को कड़ा संदेश देते हुए भारत की अटूट एकता और शक्ति का उल्लेख किया।

Arvind Kejriwal Tribute: 'भारत एक मजबूत देश है, यहां देशभक्ति कण-कण में है'

अरविंद केजरीवाल ने इस अवसर पर सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि आतंकवाद कभी भी भारत के संकल्प को नहीं डिगा सकता। केजरीवाल ने कहा- आज ही के दिन कायर आतंकवादियों ने पहलगाम में मासूम लोगों पर गोलियां बरसाई थीं। इस कायराना हमले में अपनी जान गंवाने वाले सभी निर्दोष नागरिकों को विनम्र श्रद्धांजलि।

केजरीवाल ने कड़े शब्दों में कहा, आतंकवादी और उन्हें पनाह देने वाले ये जान लें कि भारत एक मज़बूत देश है। यहाँ के कण-कण में देशभक्ति है। आतंकवाद का सर्वनाश होकर रहेगा। उन्होंने देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे सैनिकों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि भारत माँ की रक्षा के लिए हमारे वीर जवान मुस्तैदी से तैनात हैं और यह देश कभी कमज़ोर नहीं होगा।

Pahalgam: 'मैं याद करती हूं वो कैसे हंसते थे,' पहलगाम हमले की बरसी पर छलका दर्द! PM बोले- भारत कभी नहीं झुकेगा
Pahalgam: 'मैं याद करती हूं वो कैसे हंसते थे,' पहलगाम हमले की बरसी पर छलका दर्द! PM बोले- भारत कभी नहीं झुकेगा

Pahalgam Terror Attack 22 अप्रैल 2025 को जब पहलगाम में दहशतगर्दों ने बरसाई थीं गोलियां

पिछले साल आज ही के दिन दोपहर के समय लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों ने पहलगाम के प्रसिद्ध बैसरन मैदान जिसे 'मिनी स्विट्जरलैंड' भी कहा जाता है में पर्यटकों को निशाना बनाया था। आतंकवादियों ने पर्यटकों को घेरकर उनकी पहचान पूछी और फिर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें ज्यादातर देश के विभिन्न राज्यों (महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक आदि) से आए पर्यटक थे। इनमें नवविवाहित जोड़े और महिलाएं भी शामिल थीं। एक स्थानीय मुस्लिम 'पोनीवाला' (घोड़े वाला) भी इस हमले में मारा गया था, जिसने अपनी जान पर खेलकर पर्यटकों को बचाने की कोशिश की थी।

भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' से पाक के घर में घुस कर लिया था बदला

पहलगाम हमले के बाद पूरे देश में भारी आक्रोश था। जवाब में भारत सरकार और भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू किया था। इसके तहत सीमा पार आतंकी ठिकानों और लॉन्च पैड्स को तबाह किया गया था। इस ऑपरेशन में 100 से अधिक आतंकवादियों का सफाया किया गया और पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया गया कि भारत अपनी जनता पर हुए हर हमले का हिसाब लेगा।

क्या था Operation Mahadev? पहलगाम के आतंकियों पर काल बनकर टूटी भारतीय सेना, कितने दिनों में पहुंचाया जहन्नुम
क्या था Operation Mahadev? पहलगाम के आतंकियों पर काल बनकर टूटी भारतीय सेना, कितने दिनों में पहुंचाया जहन्नुम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+