रामलीला मैदान में सीएम पद की शपथ लेगें केजरीवाल, राष्‍ट्रपति बताएंगे तारीख

Kejriwal to take oath as Delhi CM at Ramlila Maidan
नई दिल्ली (ब्‍यूरो)। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग से मुलाकात करके कांग्रेस के समर्थन से दिल्ली में नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। उप-राज्‍यपाल से मुलाकात के बाद केजरीवाल ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि उनके प्रस्ताव को मंजूरी के लिए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के पास भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री बनने जा रहे केजरीवाल ने कहा कि वह और उनकी आम आदमी पार्टी के मंत्री रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण करेंगे।

शपथ लेने की तारीख के बारे में कहा केजरीवाल ने कहा कि ये राष्‍ट्रपति तय करेंगे। वैसे अरविंद केजरीवाल ने 26 दिसंबर की संभावना व्‍यक्‍त की। मालूम हो कि दिल्‍ली में सरकार बनाने का ऐलान पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दी। कांग्रेस के समर्थन से दिल्ली में सरकार बनाने पर कराए गए जनमत संग्रह की समीक्षा करने के लिए सोमवार को पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी की बैठक हुई जिसमें यह फैसला लिया गया। आम आदमी पार्टी ने जानकारी दी कि इस जनमत संग्रह में पार्टी को कुल 6,97,370 एसएमएस मिले।

वहीं इंटरनेट के जरिए 74 फीसदी जनता ने सरकार बनाने पर सहमति जताई। इसके अलावा दिल्ली में आयोजित कुल 280 में से 257 जनसभाओं में सरकार बनाने का रुझान दिखा। केजरीवाल ने जैसे ही सरकार बनाने का ऐलान किया उन्‍हें बधाईयां मिलने लगीं। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने आम आदमी पार्टी (आप) को शुभकामनाएं दी और उससे जनता से किए वादों को पूरा करने की मांग की। शीला ने कहा कि हमने आप सरकार बनाने के लिए बाहर से समर्थन दिया है और उनके वादे पूरे करने तक समर्थन जारी रखेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+