खिसियाए केजरीवाल स्टिंग आपरेशन करने वाले चैनल के खिलाफ करेंगे शिकायत

जिसके बाद इस सीडी को अलग अलग चैनलों पर दिखाया गया और अरविंद केजरीवाल से इस संबंध में चैनलों ने बात की। इसके अलावा आम आदमी पार्टी से अलग हुए नेताओं ने दिल्ली में निर्दलीयों की सहायता करने का मन बना लिया है। यह ध्यान देने योग्य है नई बनी पार्टी का नाम भारतीय आम आदमी पार्टी (बाप) दिया गया है।
केजरीवाल की मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हो रही हैं बल्कि आईआरएस (भारतीय राजस्व सेवा) के अफसरों ने भी उन्हें निशाना बना लिया है। इसका कारण केजरीवाल द्वारा पूरे विभाग को भ्रष्ट बताना है। केजरीवाल ने कई बार सार्वजनिक मंचों से कहा है कि उन्हें अगर सिर्फ पैसे ही कमाना होता तो वह आईआरएस में रहकर कमा सकते थे लेकिन वह राजनीति में भ्रष्टाचार दूर करने के इरादे से आये हैं।
उम्मीद की जा रही है कि दिल्ली के चुनाव होने तक आम आदमी की मुश्किलें दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जाएंगी क्योंकि कांग्रेस और भाजपा दोनों ही राष्ट्रीय पार्टियां 'आप' के खिलाफ हैं।












Click it and Unblock the Notifications