केजरीवाल ने बड़े स्तर पर ईवीएम मशीनों में धांधली की आशंका जतायी
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर से ईवीएम मशीनों में धांधली का आरोप लगाया है। केजरीवाल ने ट्वीट करके दिल्ली कैंट की चार ईवीएम मशीनों में खराबी की बात कही है। उन्होंने कहा है कि यहां की चारों ईवीएम मशीनों में गड़बड़ी पायी गयी है

केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि दिल्ली कैंट विधानसभा की चार ईवीएम मशीनों खराब हैं। इनमें किसी भी पार्टी के सामने का बटन दबाओ वो भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल के सामने की लाइट जलती दिखाता है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी केजरीवाल ने ईवीएम मशीनों में गड़बड़ी का मामला उठाया था। इसके खिलाफ केजरीवाल ने चुनाव आयोग में इसकी शिकायत भी की थी। उन्होंने कहा था कि चुनाव आयोग ने उन्हें आश्वस्त किया है कि अगर ऐसा होता है कि तुरंत मशीनों को बदला जाएगा।
केजरीवाल ने चुनाव आयोग से निष्पक्ष चुनाव को कराये जाना की अपील की है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर किसी भी मतदान स्थल पर अगर वोटर मशीन में खराबी नजर आये तो इसकी तुरंत बूथ अधिकारी को जानकारी दें।












Click it and Unblock the Notifications