पंजाब में रैली के बाद अरविंद केजरीवाल ने पूर्व आतंकी के घर बिताई रात, सियासी पारा चढ़ा
चुनावी रैली खत्म करने के बाद केजरीवाल गुपचुप तरीके से मोगा पहुंचे और खालिस्तान कमांडो फोर्स (KCF) के पूर्व आतंकी गुरिंदर सिंह के घर में रात बिताई।
चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत के लिए दिन-रात एक करने वाले आम आदमी पार्टी (AAP) के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल विवादों में घिर गए हैं। केजरीवाल ने शनिवार को पंजाब में एक रैली के बाद मोगा में पूर्व आतंकवादी के घर में रात बिताई। अकाली दल और कांग्रेस ने पंजाब में AAP पर उग्रवादियों से करीबी रखने का आरोप लगाया है। पुलिस सूत्रों ने भी केजरीवाल के वहां रात में ठहरने की बात को सही बताया है।

इंग्लैंड में रहता है गुरिंदर
4 फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए अरविंद केजरीवाल पंजाब में लगातार रैलियां कर रहे हैं। जीरा इलाके में चुनावी रैली खत्म करने के बाद केजरीवाल गुपचुप तरीके से मोगा पहुंचे और खालिस्तान कमांडो फोर्स (KCF) के पूर्व आतंकी गुरिंदर सिंह के घर में रात बिताई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गुरिंदर मोगा के घाल कालां गांव का रहने वाला है और वर्तमान में इंग्लैंड में रह रहा है। उसने करीब छह महीने पहले कनाडा में रहने वाले अपने दोस्त सतनाम सिंह को घर लीज पर दिया था। गुरिंदर पर आरोप था कि उसने साल 1997 में मोगा जिले के मंडी मुस्तफा में एक मंदिर पर धमाका किया था। हालांकि बाद में ट्रायल कोर्ट ने उसे रिहा कर दिया। READ ALSO: बीजेपी विधायक ने मुस्लिम बहुल इलाकों को लेकर दिया बड़ा बयान

'सत्ता पाने के लिए किसी भी हद तक जा रहे हैं केजरीवाल'

पहले भी केजरीवाल पर लगे हैं आरोप
उधर, इस मामले पर सरगर्मी बढ़ी तो AAP के पंजाब मामलों के प्रभारी संजय सिंह ने सफाई दी कि केजरीवाल उस घर में नहीं रुके। इसके पहले भी केजरीवाल अपनी मुलाकातों की वजह से चर्चा में रहे हैं। जनवरी के पहले सप्ताह में केजरीवाल वे अखंड कीर्तनी जत्था के लोगों से मुलाकात की थी जिसे बब्बर खालसा इंटरनेशनल का राजनीतिक फ्रंट माना जाता है। इस पर भी सुखबीर बादल ने सवाल उठाए और कहा, 'केजरीवाल ने BKI के राजनीतिक फ्रंट अखंड कीर्तनी जत्था के साथ नाश्ता किया। यह एक बड़ा आतंकी संगठन है। उन्होंने उन तीन जत्थेदारों के साथ खाना खाया जिन्होंने खालिस्तान की घोषणा की है।'

AAP उम्मीदवार को भी नहीं पता चला
सूत्रों ने बताया कि मोगा से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार रमेश ग्रोवर को भी इस बात की जानकारी नहीं थी कि केजरीवाल वहां रुके हुए हैं। रविवार सुबह उन्हें जब पता चला तो वह मिलने पहुंचे। पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है कि घर का मालिक गुरिंदर ही है जो KCF का आतंकी था। उसके खिलाफ 1997 में हत्या और बम धमाके करने के आरोप में केस दर्ज किया गया था। साल 2008 में उसके खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का भी केस दर्ज किया गया। हालांकि बाद में वह दोनों मामलों में छूट गया।
-
दिल्ली हाईकोर्ट में खुद अरविंद केजरीवाल ने रखा पक्ष, कहा- मैं आरोपी नहीं, ट्रायल कोर्ट ने किया है बरी -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात












Click it and Unblock the Notifications