कोलकाता की रैली में बोले केजरीवाल, 70 साल में जो पाकिस्तान नहीं कर पाया वो पांच साल में मोदी-शाह ने कर दिखाया

Recommended Video

    Arvind Kejriwal का PM Modi पर हमला, कहा- गाली देनेवाले को फॉलो करते हैं पीएम | वनइंडिया हिंदी

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से कोलकाता में बुलाई गई विपक्ष की रैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 70 साल में जो काम पाकिस्तान नहीं कर पाया वो मोदी और शाह की जोड़ी ने कर दिया। इस जोड़ी ने हिन्दू और मुसलमान को लड़ा दिया, भाई को भाई को भाई से लड़ा दिया। आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल ने कहा कि जब से ये देश आजाद हुआ आरएसएस का मकसद इस देश को बांटनें का था। इसी काम को आज मोदी कर रहे हैं।

    हिटलर जैसा काम करना चाहते हैं मोदी और शाह

    हिटलर जैसा काम करना चाहते हैं मोदी और शाह

    मोदी ने कहा, 1931 में हिटलर जर्मनी का चांसलर बना तो उसने संविधान बदल दिया और जब तक मरा चांसलर बना रहै। यही मोदी शाह करना चाहते हैं ये देश का संविधान बदलना चाहते हैं। मोदी और शाह ये फिर से आ गए तो ये देश का संविधान बदल देंगे। ये दोनों लोग दोबारा सत्ता में आ गए तो ये देश को बर्बाद कर देंगे, इस देश के टुकड़े कर देंगे।

    जो देशभक्त हैं, वो मोदी शाह को हटाएं

    जो देशभक्त हैं, वो मोदी शाह को हटाएं

    केजरीवाल ने कहा, कुछ लोग कहते हैं कि मोदी नहीं तो प्रधानमंत्री कौन बनेगा, मैं कहना चाहता हूं कि 2019 का चुनाव प्रधानमंत्री बनाने का नहीं मोदी को भगाने का चुनाव है। जिसके देश में देश के लिए जरा सा भी प्यार है, वो सुन ले कि कुछ भी करना पड़े लेकिन मोदी शाह को भगना है। इस जोड़ी को भगाने के लिए आज हर देशभक्त को सोचना है।

    भाजपा के नेता महिलाओं को गाली देते हैं

    भाजपा के नेता महिलाओं को गाली देते हैं

    केजरीवाल ने कहा, नरेंद्र मोदी और अमित शाह की जोड़ी ने देश को बर्बाद कर दिया, बेड़ा गर्क कर दिया। मोदी ने झूठ बोला कि आपको दो करोड़ नौकरी हर साल दूंगा लेकिन नोटबंदी कर डेढ़ करोड़ रोजगार खा लिए। किसान परेशान है। किसान की फसल बर्बाद हो रही हो तो बीमा कंपनियो के हवाले उसे कर दिया। बीमा कंपनी मोदी के दोस्तों की हैं, वो करोड़ो कमा रहे हैं और किसान मर रहा है।

    केजरीवाल ने कहा कि भाजपा के नेता सोशल मीडिया पर महिलाओं को गंदी गंदी गालियां देते हैं। जो लोग महिलाओं को गाली देते हैं, उन्हें मोदी फौलो करते हैं। दलितों को मारा जा रहा है, मुसलमानों को लिंच कर रहे हैं। इस सरकार में कोई सुरक्षित नहीं है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+