'आप' ने नवजोत सिंह सिद्धू को दिया था डिप्टी सीएम बनने का प्रस्ताव, केजरीवाल ने किया खुलासा
अगले दो महीनों के अंदर पंजाब में चुनाव जो जाएंगे और इसके लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने कमर कसके चुनाव में उतरने की तैयारी भी कर ली है। इसी बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुलासा किया है
नई दिल्ली। अगले दो महीनों के अंदर पंजाब में चुनाव जो जाएंगे और इसके लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने कमर कसके चुनाव में उतरने की तैयारी भी कर ली है। इसी बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुलासा किया है कि उन्होंने कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब के उपमुख्यमंत्री पद ऑफर किया था। पर इस पद को नवजोत सिंह सिद्धू ने अस्वीकार कर दिया था। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि यह अब कोई छुपी हुई बात नहीं है कि सिद्धू कांग्रेस में सीएम बनने के लिए ही गए हैं। हमनें सिद्धू को वो पद ऑफर किया था पर उनको पंजाब का सीएम से कम का पद स्वीकार नहीं था। केजरीवाल ने दावा किया कि कांग्रेस आलाकमान ने सिद्धू को फिलहाल सिर्फ चुप रहने के लिए कहा गया है। हाल में सिद्दू की पत्नी नवजोत कौर ने कुछ दिन पहले बीजेपी की सदस्यता से इस्तीफा देकर कांग्रेस की सदस्यता ली है। नवजोत कौर के कांग्रेस में जाने के बाद सिद्धू के भी अब कांग्रेस में जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

आम आदमी पार्टी ने पंजाब और गोवा में भाजपा को घेरने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। अरंविद केजरीवाल भी इन दिनों की दिल्ली से छुट्टी लेकर पंजाब और गोवा में लगातार चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। आपको बताते चले कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पूर्व में कहा था कि पंजाब में अगर हमारी सरकार बनती है तो उपमुख्यमंत्री पद पर कोइ दलित ही बैठेगा। पंजाब में एक तरफ अकाली दल के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी काम कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ कैप्टन अमरिंदर सिंह लोकसभा से इस्तीफा देकर पंजाब में अपनी ताकत दिखाने में जुटे हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications