चैतर बसावा के समर्थन में उतरे अरविंद केजरीवाल, बोले- अपने अपमान का बदले लेगा आदिवासी समाज

गुजरात में आम आदमी पार्टी के विधायक और आदिवासी नेता चैतर बसावा की गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। पार्टी ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा से अपने अपमान का बदला लेगा आदिवासी समाज।

अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने आपके बेटे, आदिवासी समाज के नेता चैतर बसावा को गिरफ्तार कर लिया। सबसे ज्यादा दुख की बात है कि उनकी धर्मपत्नी, हमारी बहू शकुंतला बेन को भी गिरफ्तार कर लिया गया। चुप नहीं बैठना है, इस अपमान का बदला लेना है। भाजपा के खिलाफ अपने आत्मसम्मान की लड़ाई लड़ने को कमर कस चुका है आदिवासी समाज।

dm kejriwal

सीएम केजरीवाल ने कहा कि ये केवल चैतर बसावा की लड़ाई नहीं है, ये आपके और पूरे आदिवासी समाज के आत्मसम्मान की लड़ाई है। अगर आप आज चुप हो गए तो कल कोई आदिवासी समाज का बेटा खड़ा होगा तो भाजपा उसे कुचल देगी। इससे पहले इस पूरे मामले पर आतिशी मार्लेना ने कहा था कि जो कभी भी किसी आदिवासी इलाके में रहा है उसे परेशान किया जा रहा है।

Recommended Video

      चैतर बसावा के समर्थन में उतरे अरविंद केजरीवाल, बोले- अपने अपमान का बदले लेगा आदिवासी समाज

      अगर किसान की खड़ी फसल को काट दिया जाएगा, ऐसे में वहां के विधायक और बेटा होने के नाते चैतर बसावा हक की लड़ाई के लिए खड़े रहेंगे। वो आदिवासी समाज के हक के लिए हमेशा से लड़ते रहे हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+