केजरीवाल ने कहा मैं पीएम मोदी से भी बड़ा देशभक्त हूं
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। अपने खिलाफ दर्ज देशद्रोह के मुकदमे से बौखलाए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला बोल दिया है। केजरीवाल ने दावा किया है कि वो मोदी से बड़े देशभक्त हैं। केजरीवाल ने माइक्रो ब्लाग साइट ट्वीटर पर लिखा है कि मुझ पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है।

मैं मोदी जी से बड़ा देशभक्त हूं। केजरीवाल एक के बाद दूसरा ट्वीट कर मोदी पर सवालों की बौछार कर दी। उन्होंने ट्वीट किया और कहा कि मैं मोदी से पूछना चाहता हूं कि देश की बर्बादी का नारा लगाने वाले अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं हुए।
फिर केजरीवाल ने खुद ही जवाब भी दे दिया। उन्होंने ट्वीट किया कि नारे लगाने वाले कश्मीर से हैं और उन्हें अगर गिरफ्तार किया गया तो महबूबा मुफ्ती नाराज हो जाएंगी।
केजरीवाल ने आगे कहा कि हमारे सैनिक रोज बॉर्डर पर शहीद हो रहे है और मोदी जी कश्मीर में सरकार बनाने के लिए देशद्रोही तत्वों को बचा रहे हैं?












Click it and Unblock the Notifications