अरविंद केजरीवाल ने कहा दिल्ली पुलिस की सहमति से चलते हैं सेक्स रैकेट

Arvind Kejriwal
नई दिल्ली। गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे और दिल्ली पुलिस कमिश्नर के साथ हुई वार्ता विफल होने के बाद अरविंद केजरीवाल का गुस्सा सड़क पर फूटा। रेल भवन के बाहर जनता को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि वो दिल्ली पुलिस जनता को सुरक्षा नहीं दे सकती, जिसकी छत्रछाया में सेक्स रैकेट चलते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के कई इलाकों में सेक्स और ड्रग्स रैकेट चल रहे हैं और ये सब पुलिस की मर्जी से होता है।

केजरीवाल ने कहा कि मैं पुलिस को बताना चाहता हूं कि दो किसम के बलात्कार होते हैं, एक जिसमें जबरन लड़की के साथ रेप किया जाता है और दूसरा लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाकर उसे वेश्यावृत्त‍ि में धकेल दिया जाता है। दिल्ली में अलग-अलग राज्यों से लड़कियां लायी जाती हैं और वेश्यावृत्त‍ि में धकेल दिया जाता है। यह सब दिल्ली पुलिस जानती है कि कहां क्या हो रहा है। सबसे ताजा उदाहरण यह है कि हमारे कानून मंत्री ने दिल्ली पुलिस को इलाके में ले जाकर बताया कि यहां सेक्स रैकेट चल रहा है, तो भी एसएचओ और डीसीपी ने छापेमारी की और न हीं किसी को गिरफ्तार किया।

महिला जला दी गई पुलिस बेपरवाह

कुछ दिन पहले एक महिला ने 11 जनवरी को राखी बताया कि उसके ससुराल वालों से उसकी जान को खतरा है। राखी बिड़ला ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर और इलाके के डीसीसीपी को चिठ्ठी लिखी लेकिन किसी ने संज्ञान नहीं लिया, 13 जनवरी को महिला को जला दिया गया। वो आज सफदरजंग अस्पताल में मौत से जूझ रही है। वारदात के दिन जब राखी बिड़ला पहुंचीं, तो सामने खड़े पुलिस वालों ने ससुराल वालों को गिरफ्तार करने से इंकार कर दिया।

केजरीवाल ने कहा कि मैं इस बार 10 दिन के धरने की तैयारी के साथ आया हूं। जब तक जिम्मेदार एसएचओ का ट्रांसफर नहीं कर दिया जाता, तब तक मैं धरने से नहीं हटूंगा।

अमेरिका को फॉलो कर रहे श‍िंदे

श‍िंदे ने कहा कि मामला न्यायपालिका में चला गया है, उसकी न्यायिक जांच चल रही है। जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक एसएचओ पर कार्रवाई नहीं की जा सकती है। दिल्ली में कानून व्यवस्था पर श‍िंदे ने कहा कि दिल्ली पुलिस पूरी तरह उनके टच में है और वो पल-पल की गतिविध‍ियों को संज्ञान में लेते रहते हैं। शिंदे से पूछा गया कि दिल्ली पुलिस को दिल्ली सरकार के दायरे में क्यों न कर दिया जाये, तो श‍िंदे ने कहा कि यह प्रथा कई देशों में है कि राजधानी की सुरक्षा केंद्र के हाथों में रहती है। आप अमेरिका के वॉश‍िंगटन डीसी को ही ले लीजिये, वहां की पुलिस सीधे व्हाइट हाउस को रिपोर्ट करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+