केजरीवाल का BJP पर आरोप, दिल्ली में सत्ता पाते ही बिजली सब्सिडी करेगी खत्म
Recommended Video
नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में बिजली पर मिल रही सब्सिडी को लेकर बीजेपी पर बड़ा निशाना साधा है। आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि दिल्ली में सत्ता में आते ही वो बिजली पर मिलने वाली सब्सिडी खत्म कर देगी। केजरीवाल ने बीजेपी के सांसद विजय गोयल के एक बयान के आधार पर ये आरोप लगाया। केजरीवाल ने शाहदरा और पहाड़गंज में पार्टी के वॉलियंटरों की बैठक को संबोधित करते हुए ये बयान दिया।

केजरीवाल का बीजेपी पर हमला
अरविंद केजरीवाल ने इंडियन एक्सप्रेस को बीजेपी सांसद के दिए हुए इंटरव्यू के आधार पर बीजेपी पर ये हमला बोला। गोयल से इंटरव्यू के दौरान हाल ही में दिल्ली में 200 यूनिट तक बिजली खर्च करने वालों को मिलने वाली सब्सिडी पर उनके रुख के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम सब्सिडी नहीं देंगे लेकिन ऐसा माहौल बनाएंगे कि लोगो को सस्ती बिजली मिले।

'विजय गोयल पर साधा निशाना'
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये अच्छा है बीजेपी ने चुनावों से पहले बिजली में मिलने वाली सब्सिडी को लेकर अपना इरादा स्पष्ट कर दिया है। बीजेपी के जिस वरिष्ठ नेता ने यह बयान दिया है, वो खुद सांसद हैं और उन्हें हर महीने 4,000 यूनिट मुफ्त बिजली मिलती है। लेकिन उनको जनता को 200 यूनिट मुफ्त बिजली मिलने पर दिक्कत होती है। वहीं विजय गोयल ने कहा कि बीजेपी का लक्ष्य आप से कम कीमत पर बिजली देना है। बीजेपी सरकार के अधीन लोगों को मिलने वाली बिजली आप के द्वारा दी जा रही सब्सिडी से भी सस्ती होगी।

'आप नेता झूठ बोल रहे हैं'
विजय गोयल ने कहा कि आप के नेता झूठ बोल रहे हैं कि बीजेपी सब्सिडी खत्म कर देगी। केजरीवाल बिजली कंपंनियों का विरोध करके चुने गए हैं, अब वह इन कंपंनियों को फायदा पहुंचा रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि केजरीवाल ने बिजली कंपनियों से कीमतों में कटौती करने के लिए क्यों नहीं कहा? इससे पहले आप सांसद ने भी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि अगर बीजेपी सत्ता में आई तो सब्सिडी छीन ली जाएगी।

क्या है केजरीवाल की मुफ्त बिजली योजना
गौरतलब है कि एक अगस्त 2019 को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने मुफ्त बिजली योजना का ऐलान किया था। इसके तहत जो पहली बार महीने में दो सौ यूनिट से कम बिजली खर्च करेगा उसको एक रुपये देकर बिजली बिल नहीं चुकाना होगा, यानी उसके लिए बिजली मुफ़्त हो जाएगी। वहीं 400 यूनिट तक बिजली का इस्तेमाल करने वालों को 50 फीसदी सब्सिडी मिलेगी। दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ये केजरीवाल का वोटरों को लुभाने के लिए बड़ा कदम है। विपक्ष ने इसे लेकर केजरीवाल की आलोचना की थी।
-
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग












Click it and Unblock the Notifications