भाजपा का आंतरिक सर्वे भी दिखा रहा, दिल्ली में लौट रही आप सरकार: केजरीवाल

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि उनकी पार्टी फिर से सत्ता में लौटेगी। केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि अगले साल होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा को कुछ सूझ नहीं रहा है, वो आप के सामने कहीं नहीं ठहर रहे। यहां तक कि उनके अपने आंतरिक सर्वे भी ये दिखा रहे हैं कि दिल्ली में तो आप ही लौटेगी। भाजपा को समझ नहीं आ रहा कि करें क्यां तो ऐसे में भाजपा के नेता गलतबयानी भी कर रहे हैं।

Arvind Kejriwal says AAP will return, delhi, BJP internal survey also show aap govt, Arvind Kejriwal, AAP, BJP, दिल्ली, अरविंद केजरीवाल, आप, भाजपा

गुरुवार को पूर्व विधायक सुरेंद्र चौधरी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। चौधरी के पार्टी में आने के बाद केजरीवाल ने जमकर भाजपा पर निशाना साधा। सुरेंद्र चौधरी भाजपा से आप में आए हैं।केजरीवाल ने सुरेंद्र चौधरी को आप की सदस्यता देते हुए कहा कि अच्छी सोच के लोग लगातार अपनी पार्टियां छोड़कर आप में शामिल हो रहे हैं क्योंकि आप के काम सबको दिख रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि हाल ही में कांग्रेस के पूर्व विधायक राज सिंह साहनी आप में शामिल हुए थे, अब सुरेंद्र आए हैं। आप में शामिल होने के बाद सुरेंद्र चौधरी ने बी अरविंद केजरीवाल और दिल्ली सरकार के कामों की तारीफों के जमकर पुल बांधे।

सुरेंद्र चौधरी विधायक और बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे चुके हैं। 2008 में गोकलपुर विधानसभा सीट से बीएसपी के टिकट पर वो विधायक बने थे। 2013 तक वो विधायक रहे। 2013 में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लड़े सुरेंद्र चौधरी भाजपा के उम्मीदवार से नजदीकी मुकाबले में 2 हजार वोटों के अंतर से हार गए। 2015 में एक बार फिर उन्होंने बीएसपी के टिकट पर गोकलपुर सीट से चुनाव लड़ा, इस दफा वो तीसरे नंबर पर रहे। कुछ समय पहले चौधरी बीएसपी छोड़कर बीजेपी में चले गए थे, अब उन्होंने भाजपा छोड़ आम आदमी पार्टी ज्वाइन की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+