अरविंद केजरीवाल का ऐलान, 2019 में भाजपा के खिलाफ विपक्ष का हिस्सा नहीं बनेगी AAP

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया है कि उनकी पार्टी 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ बनने वाले विपक्ष के गठबंधन का हिस्सा नहीं बनेगी।

Recommended Video

    Arvind Kejriwal का Loksabha Election पर Congress को समर्थन देने पर बड़ा बयान | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। राज्यसभा के उपसभापति चुनाव में विपक्ष को एकजुट करने में नाकाम रही कांग्रेस को एक और तगड़ा झटका लगा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया है कि उनकी पार्टी 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ बनने वाले विपक्ष के गठबंधन का हिस्सा नहीं बनेगी। इससे पहले गुरुवार को उपसभापति चुनाव के लिए हुई वोटिंग में भी आम आदमी पार्टी के तीनों राज्यसभा सांसदों ने हिस्सा नहीं लिया था।

    '70 सालों में इन पार्टियों ने कुछ नहीं किया'

    '70 सालों में इन पार्टियों ने कुछ नहीं किया'

    हरियाणा के जींद में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'गठबंधन की राजनीति से कोई फर्क नहीं पड़ता। मेरे लिए राजनीति का मतलब जनता और उनके विकास के लिए काम करना है। पिछले तीन सालों में हमारी सरकार ने दिल्ली में जो काम किए, ये पार्टियां पिछले 70 सालों में उसका एक अंश भी नहीं कर पाईं। दिल्ली में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हमारी सरकार ने क्रांतिकारी कार्य किए हैं।'

    '2019 में सभी सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी'

    '2019 में सभी सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी'

    अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी हरियाणा विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव में सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार दिल्ली के विकास में रोड़े अटका रही है। दिल्ली के लोगों के हित में उठाए जाने वाले हर कदम में केंद्र सरकार बाधा उत्पन्न करती है।

    उपसभापति चुनाव में AAP ने नहीं लिया था हिस्सा

    उपसभापति चुनाव में AAP ने नहीं लिया था हिस्सा

    आपको बता दें कि गुरुवार को राज्यसभा उपसभापति चुनाव के लिए हुए मतदान में भी आम आदमी पार्टी ने हिस्सा नहीं लिया था। आप नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा था कि आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव में कांग्रेस का समर्थन किया, लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उपसभापति चुनाव के लिए उनकी पार्टी से समर्थन नहीं मांगा। संजय सिंह ने कहा कि राहुल गांधी पीएम मोदी को गले लगा सकते हैं लेकिन वोट के लिए अरविंद केजरीवाल को फोन नहीं कर सकते।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+