Arvind Kejriwal on Yogi: केजरीवाल बोले- हम आपकी तरह फर्जी टेस्ट नहीं करते

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल(Arvind Kejriwal) ने योगी सरकार पर कोरोना जांच (covid 19 test)को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में फर्जी कोरोना टेस्ट हो रहे हैं। दरअसल आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा कि जनसंख्या 24 करोड़ है जबकि दिल्ली की पौने दो करोड़ है। फिर भी कोरोना का प्रबंधन यूपी में दिल्ली के मुकाबले काफी बेहतर रहा है।

Arvind Kejriwal on Yogi: Kejriwal says We do not do fake tests like you

Recommended Video

      UP Assembly Elections 2022: UP के स्कूलों की हालत को लेकर BJP और AAP में जुबानी जंग | वनइंडिया हिंदी

      उत्तर प्रदेश में 2022 में विधानसभा चुनाव लड़ने के ऐलान कर चुकी आम आदमी पार्टी के तेवर सख्त होते जा रहे हैं। बुधवार को सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, योगी जी को सोते जागते उठते बैठते दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी ही दिखाई देती है। योगी जी, हमारे कोरोना पर शानदार काम की चर्चा यूपी के गली मोहल्लों में हो रही है। आपकी तरह हम फर्ज़ी कोरोना टेस्ट नहीं करते। बाकी मनीष जी 22 दिंसबर को आपके मंत्री के आमंत्रण पर डिबेट करने लखनऊ आ रहे हैं।

      इससे पहले दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को कहा कि वह 22 दिसंबर को उत्तर प्रदेश में लखनऊ का दौरा करेंगे। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूल बनाम दिल्ली के सरकारी स्कूल' पर खुली बहस की चुनौती कल बीजेपी के मंत्रियों ने दी थी। हमें यह चुनौती स्वीकार है। मैं 22 दिसंबर को खुली बहस के लिए लखनऊ आ रहा हूं। बता दीजिए कहां, कितने बजे आना है?

      Arvind Kejriwal on Yogi: Kejriwal says We do not do fake tests like you

      मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया, उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में किया गया आपका काम देखने का निमंत्रण भी मुझे स्वीकार है। आप 10 ऐसे स्कूलों की लिस्ट बता दीजिए जिन्हें भाजपा सरकार ने 4 साल में सुधारा हो। जहां नतीजे सुधरे हों, बच्चे प्रतियोगी परीक्षाओं में निकले हों। मैं इन स्कूलों में आपका काम देखने आना चाहूंगा। आपने 'उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूल बनाम दिल्ली के सरकारी स्कूल' पर खुली बहस की चुनौती दो थी। बस एक ही निवेदन है। अब खुली बहस पर मुकर मत जाना। पीछे मत हट जाना। इधर उधर की बातों में मत उलझना। मैं 22 दिस. को लखनऊ में रहूँगा।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+