देखें वीडियो: स्टिंग में खुलासा, 24 अगस्त को दिल्ली रैली में केजरीवाल पर होगा हमला
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। सबसे ज्यादा चांटा खाने का खिताब रखने वाले एक मात्र नेता, आम आदमी पार्टी के संयोजक और मात्र 49 दिनों के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री बने अरविंद केजरीवाल पर एक बार फिर हमले की साजिश रची जा रही है। लोकसभा चुनावों के दौरान कई बार हमले का शिकार हो चुके अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली में ही हमला हो सकता है। इस सनसनीखेज बात का खुलासा एक स्टिंग ऑपरेशन के जरिए हुआ है। साथ ही यह भी सामने आया है कि अब तक केजरीवाल पर जो भी हमले हुए हैं वो पूरी तरह से प्लान करके किए गए और इनके पीछे एक बड़ी साजिश थी।

24 तारीख को होगी केजरीवाल की जमकर पीटाई
चैनल की वीडियो फुटेज में लोकेश को यह कहते हुए सुना गया है कि '24 तारीख को केजरीवाल को पीटेंगे'। स्टिंग ऑपरेशन सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भाजपा पर हमला बोलना शुरू कर दिया है। अरविंद केजरीवाल पर हमले की साजिश का खुलासा होने के बाद आप के दिग्गज नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि यह भाजपा विधायक अनिल झा की टीम की पोल खुल गई है।
उन्होंने कहा कि पिछली बार भी जब केजरीवाल पर हमला हुआ था तो उन्होंने कहा था कि थप्पड़ मारने वाले के बजाय उसके मास्टर माइंड को ढूंढ़ना चाहिए जो ये सब करवा रहा है। और आखिरकार वह चेहरा सामने आ ही गया। सिसोदिया के इस बयान पर भाजपा विधायक अनिल झा ने कहा कि वह आम आदमी पार्टी की तरह ओछी रीजनीति नहीं करते हैं और उन्होंने ऐसी किसी भी साजिश के बारे में कभी भी नहीं सोचा और न ही सोचा।












Click it and Unblock the Notifications