केजरीवाल ने LG को लिखा पत्र, कहा-अब नहीं चाहिए उनकी किसी मामले में सहमति
Recommended Video

नई दिल्ली। दिल्ली के अधिकारों की जंग पर सुप्रीम कोर्ट के फैसलों के बाद अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल अनिल बैजल को पत्र लिखकर मिलने का समय मांगा है। यही नहीं अरविंद केजरीवाल ने पत्र में लिखा है कि, अब किसी भी मामले पर उनकी सहमति की आवश्यकता नहीं होगी। केजरीवाल के मुताबिक, अभी तक सारी फाइलों को उपराज्यपाल के पास सहमति के लिए भेजा जाता था लेकिन अब ऐसा करने की जरूरत नहीं होगी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पत्र लिखकर कहा, 'मैं माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा दो विशेष मुद्दों पर किए गए फैसलों को आपके ध्यान में लाना चाहूंगा- अब किसी भी मामले पर एलजी की सहमति की जरूरत नहीं होगी और सेवाओं से जुड़ी एग्जिक्युटिव पावर्स काउंसिल ऑफ मिनिस्टर्स के पास होंगी।'
दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने उपराज्यपाल से मिलने का समय मांगा है। उन्होंने ट्वीट किया, 'मैंने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लागू करने और दिल्ली के विकास के लिए सहयोग और समर्थन के लिए एलजी से मिलने का समय मांगा है।'
इससे पहले गुरुवार को दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद नौकरशाह आदेश को नहीं मान रहे हैं। ऐसा करके नौकरशाह अदालत की अवमानना कर रहे हैं और पार्टी इस पर कानूनी कार्रवाई का विकल्प देख रहा है।












Click it and Unblock the Notifications