अरविंद केजरीवाल बोले- नवंबर तक दिल्ली सरकार के सभी स्कूल CCTV कैमरों से होंगे लैस

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को शहर के सभी सरकारी स्कूलों में सीसीटीवी कैमरा लगाने की परियोजना शुरू की शुरुआत की। उन्होंने शनिवार को कहा गया कि, यह एक शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित होगा। लाजपत नगर में शहीद हेमू कालानी सर्वोदय बाल विद्यालय में परियोजना की शुरुआत करते हुए, केजरीवाल ने कहा कि इस साल नवंबर तक 1,000 से अधिक दिल्ली सरकार के स्कूल सीसीटीवी कैमरों से लैस होंगे।

Arvind Kejriwal launched a project for CCTV camera installation in all government schools in delhi

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने मीडिया से कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि दिल्ली के स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगने का काम शुरु हो गया है। पूरे स्कूल में 210 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों को सीसीटीवी कैमरे लगाने के आदेश पहले ही जारी किए जा चुका है। उन्होंने कहा कि स्कूलों को सख्ती से पालन करने के लिए कहा गया है। केजरीवाल ने कहा कि, यह देश में स्कूली शिक्षा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित होगा।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि, मुझे खुशी है कि दिल्ली के स्कूलों में CCTV लगने का काम चालू हो गया है। यह पहला स्कूल है जहां के क्लास-कॉरिडोर-प्ले ग्राउंड व पूरे स्कूल में 210 CCTV लगे हैं। ये दुनिया का पहला स्कूल है जहां पैरेंट्स CCTV से अपने बच्चों के क्लास का फीड एक एप के माध्यम से अपने फ़ोन पर देख सकते हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा विरोध करने और अड़चन डालने के कारण सीसीटीवी कैमरा लगाने की योजना में तीन साल का लंबा वक्त लगा। वे इसे कोर्ट में भी ले गए लेकिन अब कोर्ट से भी इजाजत मिल गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल से अगले साल दिल्ली के सरकारी स्कूलों के परिणाम बेहतर होंगे। बच्चों की गोपनीयता भंग होने के मसले पर बोलते हुए केजरीवाल ने कहा कि, कोई गोपनीयता भंग नहीं होगी, बच्चे शिक्षा के लिए स्कूल जाते हैं, अनुशासन सीखते हैं और देश के अच्छे नागरिक बनते हैं ... वे वहां कुछ भी निजी काम नहीं करने आते हैं। केजरीवाल ने कहा कि सीसीटीवी लोगों के प्रति सरकार की प्रत्यक्ष जवाबदेही सुनिश्चित करेंगे।

केजरीवाल ने कहा कि, अगर स्कूल ठीक से नहीं चल रहे होते, तो हम अभिभावकों को लाइव फीड नहीं देते। उन्होंने कहा कि कैमरे बच्चों की सुरक्षा और उनमें अनुशासन भी सुनिश्चित करेंगे। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के माता-पिता 'डीजीएस लाइव' एप के जरिए सीसीटीवी कैमरों की लाइव फीड प्राप्त कर सकेंगे। जिसे गगूल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+