मोदी नहीं दे रहे केजरीवाल को मिलने का वक्त
नई दिल्ली। क्या दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मिलने का वक्त नहीं दे रहे? केजरीवाल करीब दो हफ्ते से उनसे टाइम मांग रहे हैं।
जानकारों का कहना है कि केजरीवाल दिल्ली की विकास योजनाओं से जुड़े बहुत से मसले मोदी से डिस्कस करना चाह रहे हैं। पर मोदी की तरफ से उन्हें बुलावा नहीं आ रहा है।
तमाम मसले
उधर, सूत्र बता रहे हैं कि वे खुद तमाम मसलों से घिरे हुए हैं। इस कारण से उनके पास फिलहाल किसी को एक मिनट भी देने के लिए वक्त नहीं है। उनसे जो वीआईपी आजकल मिल रहे हैं, उन्होंने काफी पहले से वक्त लिया हुआ है।
हालांकि माना जा रहा है कि दोनों की मुलाकात इस हफ्ते हो सकती है। आपको याद होगा कि मोदी ने केजरीवाल के साथ पिछली बार मिलने पर उन्हें अपनी खांसी का इलाज करवाने की सलाह दी थी।
2 महीने में सीएम केजरीवाल ने फूंक डाली 91000 रु. की बिजली, RTI से खुलासा
गलत बात
इस बीच, वरिष्ठ पत्रकार ओमकार चौधरी कहते हैं कि ये तो बड़ी गलत बात है कि सत्तर में से 67 सीटें जीतकर आने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पिछले दस दिन से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मिलने का वक्त ही नहीं दिया है।
हालांकि वे व्यंग्य के भाव से ये भी कहते हैं कि वैसे हर बात में मोदी को कोसने वाले केजरीवाल को उनसे मिलने की क्या जरूरत पड़ गयी? बात समझ में आयी नहीं। इतने विपुल जनादेश के बाद उन्हें प्रधानमंत्री से क्यों मिलना चाहिए?
सैकड़ों आग्रह
जानकारों ने बताया कि मोदी से हर रोज सैकड़ों आम और खास लोग मिलने का वक्त मांगते हैं। उसके बाद प्रधानमंत्री कार्यालय सभी वक्त मांगने वालों से मोदी से मिलने की वजह की पड़ताल करता है।
दूर करते हैं
बहुत से मामलों में तो लोगों की दिक्कतों को प्रधानमंत्री कार्यालय के स्तर पर दूर कर दिया जाता है। हां, मुख्यमंत्री या किसी और खास नेता को मिलने का वक्त मिल जाता है अगर कोई बहुत मसरूफियत ना हो प्रधानमंत्री के स्तर पर।













Click it and Unblock the Notifications