वैश्विक विचारकों की सूची में केजरीवाल 32वें स्थान पर

पत्रिका ने कहा, "केजरीवाल ने क्रांति की मशाल जलाने का काम किया है।" 'दूसरों से अलग उल्लेखनीय काम' और 'संभावना की सीमाओं का विस्तार करने' वाले लोगों की सूची में केजरीवाल को 32वें स्थान पर रखा गया है। पत्रिका ने केजरीवाल को संभावनाओं के नए द्वार खोलने वाला करार दिया है। पत्रिका ने कहा कि केवल दो साल पहले देश में भ्रष्टाचार विरोधी कई आंदोलन हुए और जुलाई में कराए गए एक सर्वेक्षण में 71 फीसदी ने कहा कि भ्रष्टाचार चरम पर है।
पत्रिका की इस सूची में पहला स्थान अमेरिकी खूफिया एजेंसी में काम करने वाले एडवर्ड स्नोडेन हैं। स्नोडेन ने इन दिनों रूस में पनाह ली हुई है, जिन्होने राष्ट्र सुरक्षा के नाम पर लोगों के फोन टेप करने का विरोध किया था।
भारत की महिला अधिकारवादी उर्वशी बूटालिया और कविता कृष्णन इस सूची में 77वें स्थान पर हैं। राजेंद्र पचौरी को इस सूची में 42वां स्थान मिला है।












Click it and Unblock the Notifications