फिल्‍म के ट्रेलर में दिखेंगे 'मैंगो मैन' केजरीवाल

Arvind Kejriwal in the trailer of movie Mango Man
नई दिल्‍ली। भारत में राजनीतिक मुद्दे तो हमेशा से ही चर्चा का विषय रहे हैं लेकिन दिल्‍ली में आम आदमी पार्टी को मिली अप्रत्‍याशित सफलता ने देश में पहली बार आम आदमी को राजनीति के केंद्र में ला दिया है। आम आदमी जो कि आजादी के 65 साल बाद भी अपने अधिकारों और जीवन की मूलभूत जरूरतों के लिए संघर्ष कर रहा है। ऐसे ही संघर्ष को दर्शाने वाली फिल्‍म है 'मैंगो मैन', जिसमें देश के एक साधारण नागरिक का सिस्‍टम के खिलाफ संघर्ष दिखाया गया है।

फिल्‍म अभिनेता अंकित नारायण का कहना है कि फिल्‍म की कहानी दिल्‍लीवासी एक लड़के की है जो कि राजनीति और न्‍यायिक सिस्‍टम के खिलाफ संघर्ष करता है। फिल्‍म के द्वारा हम दिखाने की कोशिश कर रहे कि आम आदमी की जिंदगी भ्रष्‍टाचार से किस तरह प्रभावित होती है।

खास बात यह है कि फिल्‍म में अरविंद केजरीवाल को खुद डायलॉग बोलते हुए दिखाया गया है कि जब जनता बदलाव का रूख अपना लेती है तो बड़े बड़े सिंघासन डोल जाते हैं। इसे फिल्‍म प्रमोशन के लिए ट्रेलर के तौर पर प्रयोग किया गया है।

अंकित का कहना है फिल्‍म आज के हालातों पर बनाई गयी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+