Gujarat Free Electricity : CM केजरीवाल का वादा, AAP की सरकार में मुफ्त बिजली
अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि गुजरात चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) को जीत मिलने पर मुफ्त बिजली दी जाएगी। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की तर्ज पर गुजरात में भी बिजली मुफ्त दी जा सकती है।
अहमदाबाद, 04 जुलाई : आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने वादा किया है कि आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव में AAP को जीत मिलने पर गुजरात में फ्री बिजली मिलेगी। बता दें कि दिल्ली में सरकार बनने पर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने मुफ्त बिजली का ऐलान किया था। दिल्ली में रहने वाले लोगों को 200 यूनिट मुफ्त बिजली मिलती है।

बिजली समस्या का समाधान- केजरीवाल !
सोमवार को अहमदाबाद में आप के संवाद सत्र 'बिजली जनसंवाद' (AAP Bijli Jansamvaad) में कहा, AAP के सत्ता में आने पर राज्य के लोगों को मुफ्त बिजली मिलेगी। खबरों के मुताबिक गुजरात में कई बिजली उपयोगकर्ताओं को बिजली से जुड़ी अलग-अलग कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की परेशानी सूचीबद्ध कर केजरीवाल कहा, "गुजरात की बिजली समस्या के समाधान के लिए" अगले रविवार को फिर गुजरात का दौरा करेंगे।
पंजाब और दिल्ली में फ्री बिजली
केजरीवाल ने कहा कि नागरिकों को अतिरिक्त करों या ऋणों के बोझ के बिना मुफ्त बिजली प्रदान करना संभव है। उन्होंने कहा, अनुभव से पता चला है कि बिजली बिल 70% से 80% तक बढ़ाए जाते हैं। बकौल केजरीवाल, आज दिल्ली के 73 फीसदी बिजली उपभोक्ताओं का बिजली बिल शून्य है। उन्होंने कहा कि पंजाब में भी AAP की सरकार करीब 80 फीसदी उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली देगी।
इंजीनियर रह चुके हैं, अच्छे से किया कैलकुलेशन
अपना बैकग्राउंड बताते हुए केजरीवाल ने कहा, मुफ्त बिजली बिना कोई कर्ज लिए या अतिरिक्त कर लगाए बिना संभव हुआ है। उन्होंने कहा, वे साक्षर हैं, इंजीनियर रह चुके हैं। आईटी विभाग में काम कर उन्होंने अच्छी तरह कैलकुलेशन किया है।
कंपनियों की लूट पर कसा शिकंजा
बिजली वितरण प्रणाली को पूरी तरह से दुरुस्त करने का संकेत देते हुए केजरीवाल ने कहा कि मुफ्त बिजली देना जादू करने जैसा है। उन्होंने कहा, ये एक ऐसी कला है जो केवल वही जानते हैं। उन्होंने कहा, बिजली मुफ्त करने का रहस्य यह है कि उन्होंने बिजली कंपनियों को लोगों को लूटने से रोका है।
सचिवालय में भी रात में मिले बिजली
केजरीवाल ने कहा, रात के समय गुजरात सरकार किसानों को बिजली उपलब्ध कराती है। उन्होंने इस फैसले पर चुटकी लेते हुए कहा, अगर किसानों को रात में बिजली मिलती है, तो सचिवालय को भी रात में ही बिजली मिलनी चाहिए।
नेताओं की सुविधाओं पर तंज
बकौल केजरीवाल, चुनाव में चुने गए जनप्रतिनिधि बिना कोई भुगतान किए हजारों यूनिट बिजली का उपयोग कर रहे हैं। कुछ ने अपने शौचालयों में भी एयर कंडीशनर लगाए होंगे। इतनी लग्जरी पर भी शून्य बिजली बिल ! दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, निर्वाचित प्रतिनिधियों के समान लाभ राज्य के लोगों को भी मिलना चाहिए।"












Click it and Unblock the Notifications